ganesh chaturthi

Fact Check: सिद्धार्थ शुक्ला के आखिरी पलों का VIDEO हुआ वायरल, जानिए इसकी पूरी सच्चाई

Updated: शुक्रवार, 3 सितम्बर 2021 (18:31 IST)
बीते गुरुवार को टीवी के जाने-माने कलाकार और बिग बॉस-13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया। आज उनका अंतिम संस्कार ओशिवारा श्मशान घाट पर हो गया। जब से सिद्धार्थ शुक्ला की मौत की खबर आई है, उनसे जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसे सिद्धार्थ शुक्ला का आखिरी वीडियो बताया जा रहा है।

वायरल वीडियो में क्या है?

इस वीडियो में एक शख्स सीढ़ियों पर जाकर बैठता हुआ नजर आता है। फिर ये शख्स अपने सीने को दबाते नजर आता है। वीडियो में उसकी बैचेनी को साफ देखा जा रहा है। अंत में वो शख्स बेहोश होकर गिर जाता है।



क्या है सच्चाई?

वायरल वीडियो देखने पर साफ जाहिर है कि ये एक सीसीटीवी फुटेज है और इसके पहले फ्रेम में 25 अगस्त 2021 का डेट स्टैम्प लगा हुआ है।

वहीं, ट्विटर यूजर अरुण देशपांडे ने 1 सितंबर को इसी वीडियो को शेयर करते हुए बताया था कि बंगलौर में 33 वर्षीय शख्स को जिम में वर्कआउट करने के बाद हार्ट अटैक आया।

तमिल एबीपी सहित कुछ मीडिया हाउस ने भी इस खबर को प्रकाशित किया है।

न्यूज फर्स्ट कन्नड़ के मुताबिक, ये सीसीटीवी फुटेज बनशंकरी के गोल्ड जिम का है।

 
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार देर रात सिद्धार्थ शुक्ला ने सीने में दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्होंने मां से पानी मांगा और पानी पीकर सोने चले गए। लेकिन जब मां सुबह उन्हें उठाने पहुंचे तो वो उठे ही नहीं। जब सिद्धार्थ को अस्पताल ले जाया गया, तो वहां पर 10.30 पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

इस तारीख को आएंगी लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सवा करोड़ बहनों को देंगे तोहफा

मोदी के साथ न सत्ता की वंश परंपरा थी न ही विरासत, संघर्ष से बनाई पहचान : CM योगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीएम योगी से मिली बलिया की दिव्यांग बेटी रागिनी, इलाज से लेकर पढ़ाई तक हर मदद का मिला भरोसा

BRICS घोषणा पत्र में दिखी 'त्रिशक्ति' की ताकत, PM मोदी बोले- दुनिया को पुराने संस्थानों से नहीं चलाया जा सकता

अगला लेख