Hanuman Chalisa
✕

जानें, विदेशों में फंसे भारतीयों के लिए RESCUE FLIGHTS FROM INDIA वाले गूगल फॉर्म का पूरा सच

Updated: बुधवार, 6 मई 2020 (12:04 IST)
कोरोना वायरस के चलते विदेशों में फंसे भारतीयों की वापसी के लिए ‘वंदे भारत मिशन’ की शुरुआत 7 मई से होने जा रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर विदेशों में फंसे भारतीयों के लिए ‘RESCUE FLIGHTS FROM INDIA’ नामक एक गूगल फॉर्म के लिंक वाला मैसेज काफी वायरल हो रहा है। इस मैसेज में यूएसए, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया समेत अन्य देशों में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक दिए गए हैं।

क्या है सच-

भारत सरकार की प्रेस इंर्फोमेशन ब्यूरो (PIB) ने इस मैसेज को फेक बताते हुए लोगों से सावधान रहने की अपील की है। पीआईबी फैक्ट चेक के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट में लिखा गया है- ‘भारत सरकार द्वारा इस तरह का कोई भी गूगल फॉर्म जारी नहीं किया गया है। इन लिंक्स पर क्लिक न करें और आधिकारिक एंबेसी वेबसाइट के जरिए ही रजिस्ट्रेशन करें।

बता दें, मोदी सरकार ने विदेशों में फंसे भारतीयों की घर वापसी के लिए मेगा प्लान बनाया है। पहले चरण में 7 दिनों में कुल 14800 लोगों को देश वापस लाया जाएगा। यूएई, सऊदी अरब, कतर, ब्रिटेन, सिंगापुर, मलेशिया, अमेरिका, फिलीपींस, बांग्लादेश, बहरीन, कुवैत और ओमान जैसे देशों में फंसे भारतीयों को भारत वापस लाया जाएगा।

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आतंकी हमला, DSP और सब-इंस्पेक्टर समेत 10 पुलिसकर्मियों की मौत

बिरसा मुंडा जयंती पर MP को बड़ी सौगात देंगे CM मोहन यादव, 1353 करोड़ की सिंचाई परियोजना का करेंगे लोकार्पण

अयोध्या दीपोत्सव में 220 टन रेत से बना भव्य 'राम दरबार', 58 फुट लंबी कलाकृति ने रचा विश्व रिकॉर्ड

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

6 दिसंबर को अयोध्या जाएं अखिलेश और मांगें माफी, कारसेवकों पर गोली चलवाने के मुद्दे पर यूपी के मंत्रियों का निशाना

अगला लेख