dharma sangrah

ओडिशा में कोरोना वायरस से दूसरी मौत, मामले बढ़कर हुए 177

Updated: बुधवार, 6 मई 2020 (11:49 IST)
भुवनेश्वर। ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण से दूसरी मौत हुई है। मंगलवार रात भुवनेश्वर में 77 साल के बुजुर्ग ने संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बुजुर्ग ने यहां केआईएमएस कोविड-19 अस्पताल में आखिरी सांस ली।
ALSO READ: कोरोना : डेढ़ महीने से घर जाने की कोशिश कर रहे हैं ओडिशा और आंध्र के दर्जनों श्रद्धालु
उन्होंने बताया कि वे पहले से ही उच्च रक्तचाप, मधुमेह और गुर्दे की बीमारी से पीड़ित थे। 6 अप्रैल को भुवनेश्वर के झारपाडा के रहने वाले एक अन्य 72 वर्षीय व्यक्ति की यहां एम्स में मौत हो गई थी।
 
इस बीच विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि गुजरात के सूरत से लौटा 18 साल का युवक कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। इसी के साथ राज्य में जानलेवा विषाणु की चपेट में आए लोगों की संख्या 177 हो गई है। 
उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह तक 60 मरीज संक्रमण से ठीक हो गए जबकि 115 का इलाज चल रहा है। (भाषा)

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

CM योगी प्रदेशवासियों से अपील, ‘वोकल फॉर लोकल’ को बनाएं व्यवहार का हिस्सा

गुजरात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 7 PI का ट्रांसफर, 6 अधिकारी ATS में तैनात

LIVE: इंडियन बास्केट में कच्चा तेल 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब

क्या वाकई रोकी जा सकती है एआई के विकास की रफ्तार?

अब चाय से लेकर किराना तक... 2,000 रुपए तक के UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, सरकार का बड़ा ऐलान

अगला लेख