ramcharitmanas

सपा का दावा निकला झूठा, राजनाथ सिंह ने सरकारी बंगला छोड़ते वक्त नहीं की थी तोड़-फोड़

Updated: शुक्रवार, 15 जून 2018 (15:37 IST)
इन दिनों उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के खाली किए गए सरकारी बंगले में हुई तोड़-फोड़ की घटना चर्चा में है। सपा और भाजपा दोनों एक दूसरे पर आरोप लगाने में लगे हुए हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय सचिव प्रीति चौबे ने पार्टी अध्यक्ष का बचाव करते हुए राजनाथ सिंह पर सरकारी बंगले को खंडहर बनाने का आरोप लगाया। प्रीति चौबे ने अपने आरोप सिद्ध करने के लिए कुछ तस्वीरें भी पोस्ट कर दी।



आइए जानते हैं कितनी सच्चाई है इन तस्वीरों में...

जब हमने प्रीति चौबे द्वारा पोस्ट की हुई तस्वीरें देखीं, तो उनमें से तीन पर तो वाटरमार्क दिखे और एक तस्वीर न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की निकली।


पहली तस्वीर पर 123RF का वाटरमार्क है। यह एक डिजिटल स्टॉक एजेंसी है, जो रॉयल्टी फ्री तस्वीरें बेचती है। जब हमने इस तस्वीर को गूगल इमेज सर्च के जरिये ढूंढने की कोशिश की, तो हमें इस एजेंसी की वेबसाइट की एक लिंक मिली, जिसमें पर हू-ब-हू यही तस्वीर थी। जिस पर कैप्शन लिखा है – ‘एक तहस-नहस हो चुके घर का इंटिरियर’।


दूसरी तस्वीर के नीचे रॉयटर्स एजेंसी का नाम लिखा है। हमने रॉयटर्स पर अलग-अलग कीवर्ड्स - जैसे Rajnath Singh Bungalow, Rajnath Singh Home, Rajnath Singh House - से सर्च किया, फिर भी यह फोटो नहीं मिली।

तीसरी तस्वीर पर depositphotos का वॉटरमार्क है। Depositphotos की वेबसाइट पर भी यह तस्वीर मिल गई, जिस पर कैप्शन लिखा है- ‘एक तहस नहस हो चुके पुराने घर का गलियारा’। यह तस्वीर 19 मार्च, 2014 की है।

चौथी तस्वीर पर dreamstime का वॉटरमार्क है। यह भी एक स्टॉक फोटोग्राफी एजेंसी है, जिस पर हमें कथित तस्वीर मिल गई। इस तस्वीर पर कैप्शन लिखा है – ‘तबाह हो चुकी पुरानी रसोई, खाली पड़े घर का इंटीरियर’। यह तस्वीर 23 अक्टूबर, 2012 की है।

हमारी पड़ताल में समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय सचिव प्रीति चौबे का राजनाथ सिंह द्वारा सरकारी बंगले को खंडहर बनाने का दावा झूठा निकला।

Show comments

लॉन्च हुआ सस्ता 5G स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, जानिए फीचर्स

MG Hector Tomahawk PHEV लॉन्च, 1100 KM से ज्यादा की रेंज, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या होती है फ्लैश फ्लड? क्यों पहाड़ों से अचानक आता है बर्बादी का सैलाब और नेपाल प्रलय से भारत क्यों है अलर्ट पर

Gen Alpha मैदान में, पटना BPSC प्रदर्शन में 6 साल का आदित्य आया सुर्खियों में, CM सम्राट चौधरी के इस्तीफे की कर दी मांग

नितिन गडकरी का संन्यास वाला बयान संगठन के बाद सरकार में पीढ़ी परिवर्तन का संकेत?

सभी देखें

Nepal Flash Flood : बाढ़ ने नेपाल में मचाई तबाही, खौफनाक Photos देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

पूर्वी यूपी के 21 व बुंदेलखंड के 7 जनपदों में कृषि उत्पादकता व अन्नदाताओं की आय में होगी वृद्धि : योगी

Nepal Flood Live Updates : बड़ी खबर: नेपाल-चीन सीमा के पास बाढ़ की वजह आई सामने, सैटेलाइट तस्वीरों से हुआ खुलासा

अयोध्या में रामलला को 10000, कर्मचारियों के लिए 4 करोड़ का दान

Nepal Flood: यूपी के कुशीनगर, महराजगंज, सरयू और घाघरा के तटीय इलाकों पर मंडराया बाढ़ का खतरा

अगला लेख