dharma sangrah
✕

क्या राजस्थान में नवरात्र में दी गई एक बच्चे की नरबलि.. जानिए VIRAL वीडियो का सच..

Updated: रविवार, 21 अक्टूबर 2018 (18:32 IST)
राजस्‍थान के भीलवाड़ा में नवरात्र महोत्सव के दौरान जवारा विसर्जन शोभायात्रा में एक थाली पर बच्चे का कटा सिर रखकर पूरे गांव में घुमाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिस किसी ने भी यह वीडियो देखा, उसका दिल दहल गया। वायरल वीडियो में लोग एक बच्चे के कटे सिर को थाली में रखकर जुलूस निकालते दिख रहे हैं। इस वीडियो से नरबलि की आशंका फैल गई।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। लेकिन पुलिस जांच में सामने आया कि वहां किसी भी प्रकार की नरबलि नहीं हुई थी, बल्कि जादू की तरह ट्रिक दिखाते हुए बालक का सिर पलंग पर रखी थाली पर रखा गया था। राजस्थान पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस मामले में सफाई भी दी है।

राजस्थान पुलिस ने ट्वीट कर लिखा- ‘सोशल मीडिया पर भीलवाड़ा जिले में बच्चे की बलि देकर गांव में जुलूस निकालने के वीडियो में मनोरंजन को अंधविश्वास का रूप देकर भ्रमित किया गया। वास्तव में यह हर वर्ष की भांति नवरात्रि में जादू करतब से मनोरंजन का नाटकीय रूप है। ग्राम खाखला के कार्यक्रम को गलत तरीके से वायरल किया गया है’।

भीलवाड़ा पुलिस ने भी अपने ट्विटर हैंडल से दो फोटो ट्वीट कर स्पष्ट करने की कोशिश की है कि वीडियो में दिखाए गए बच्चे को कुछ नहीं हुआ है और वह पूरी तरह से स्वस्थ और जिंदा है। फोटो में वीडियो की तारीख 18 अक्टूबर और बच्चे की ताजा तस्वीर 20 अक्टूबर की बताई गई।

जानकारी के अनुसार, भीलवाड़ा जिले के गंगापुर थाना स्थित खाखला गांव में हर साल नवरात्र के आखिरी दिन जवारा विसर्जन के लिए शोभायात्रा निकाली जाती है। जादू-टोने के लिए मशहूर खाखला गांव में इस साल भी शुक्रवार को शोभायात्रा निकाली गई थी।

इस दौरान एक बच्चे ने नरबलि कर मां के चरणों में शीश अर्पण करने का नाटक किया था। इसके तहत बच्चे का सिर एक चारपाई पर लगी थाली में ऐसा दिखाया गया था कि कटा हुआ सिर रखकर गांव में शोभायात्रा निकाली जा रही है। बच्चे की गर्दन पर लाल रंग लगाया गया था और चारपाई के आगे एक शख्स लाल रंग से सनी तलवार लिए चल रहा था।

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

राहुल गांधी फेल प्रोडक्ट, मानसिक रूप से भी अस्थिर, भाजपा ने साधा कांग्रेस पर निशाना

मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: बियॉन्ड स्टूडियोज़ प्रदेश में करेगा ₹110 करोड़ का निवेश, 6,000 युवाओं को मिलेगा रोजगार

दीपावली से पहले भोपाल में मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का शिकंजा, मिठाई-नमकीन से लेकर बादाम तक के सैंपल लिए

दहशत फैलाने की साजिश! अमिताभ बच्चन का बंगला, दिल्ली के स्कूलों और कोलकाता एयरपोर्ट उड़ाने की धमकी

मक्का-मदीना में फंसे 4000 भारतीय जायरीन! उड़ानें रद्द होने से हड़कंप, ओवैसी की केंद्र सरकार से बड़ी मांग

अगला लेख