• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. वेब-वायरल
  4. Rafael Nadal halts game woman find kid
Written By

#WebViral राफेल नडाल ने गेम बीच में रोका ताकि महिला खोज ले गुमा बच्चा

Rafael Nadal
राफेल नडाल टेनिस के बेहतरीन खिलाड़ियों में शामिल हैं। उनके नाम कई खिताब दर्ज हैं। खेल के प्रति उनके जुनून से सभी वाकिफ हैं लेकिन राफेल नडाल ने किया कुछ ऐसा कि उनके प्रति आदर और प्यार में कई गुना बढ़ोत्तरी हो जाए। 
 
सोशल मीडिया में राफेल नडाल की जमकर तारीफ हो रही है। राफेल नडाल का एक मैच के दौरान वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राफेल नडाल का स्पेनियार्ड कार्लोस और अमेरिकन लीजेंड जॉन मैक्नोरे के साथ मैच चल रहा है। 


 
 
इसी दौरान राफेल को एक रोती हुई महिला नजर आती है। राफेल अपना गेम बीच में रोकते हैं और उस महिला का बच्चा खोजने में मदद करते हैं। गेम तब तक रूका रहता है जब तक महिला को उसकी बेटी मिल नहीं जाती। इस एक और घटना के बाद, राफेल नडाल को सारी दुनिया में मिलने वाले प्यार को एक और वजह मिल जाती है। 

 

video courtesy : youtube 
ये भी पढ़ें
व्यस्त इलाकों में सुरक्षा बढ़ाए दिल्ली पुलिस: अलर्ट