Hanuman Chalisa
✕

जानिए पीएम मोदी और छोटा राजन की वायरल तस्वीर का सच...

Updated: गुरुवार, 10 अक्टूबर 2019 (13:14 IST)
हाल ही में महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी पार्टी ‘रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया’ (RPI) ने विधानसभा चुनाव के लिए अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के भाई दीपक निकलजे को टिकट दिया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक पुरानी तस्वीर वायरल हो गई, जिसमें पीएम मोदी और छोटा राजन को एक साथ दिखाया गया है।
 
क्या है वायरल तस्वीर में?
 
वायरल तस्वीर में युवा मोदी के साथ एक व्यक्ति दिख रहा है। मोदी के पीछे दाएं तरफ सफेद शर्ट पहने एक व्यक्ति को देखा जा सकता है, जिसे छोटा राजन बताया जा रहा है। वहीं, मोदी के बाएं तरफ खड़े व्यक्ति को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बताया जा रहा है।
 
फेसबुक के अलावा यह तस्वीर ट्विटर पर भी शेयर की जा रही है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि भाजपा और छोटा राजन का पुराना नाता है। देखें पोस्ट-



<

मोदी जी के पुराने सम्बन्ध होने की वजह से ही डान छोटा राजन के भाई को भाजपा से टिकट दिया गया है pic.twitter.com/7DBXGwQvTv

— Nasir Rana (@NasirRa01451995) October 6, 2019 >
 
क्या है वायरल तस्वीर की सच्चाई?
 
वायरल तस्वीर की पड़ताल के लिए हमने गूगल रिवर्स इमेज सर्च की मदद ली, तो हमें 26 सितंबर, 2014 को टाइम्स ऑफ इंडिया के आर्टिकल में असली तस्वीर मिली। तस्वीर के कैप्शन के अनुसार, 1993 में अमेरिका के दौरे पर पहुंचे मोदी का स्वागत करने सुरेश जानी जेएफके एयरपोर्ट पहुंचे थे।
 
तस्वीर में आप साफ देख सकते हैं कि मोदी के बाएं तरफ दिख रहा व्यक्ति छोटा राजन नहीं बल्कि एक बुजुर्ग व्यक्ति है।

वायरल तस्वीर में फोटोशॉप की मदद से इस बुजुर्ग व्यक्ति के चेहरे की जगह छोटा राजन का चेहरा लगा दिया गया है।
 
निकलजे का टिकट कटा
 
आरपीआई ने दीपक निकलजे को महाराष्ट्र के सतारा जिले के फलटण से टिकट दिया था, लेकिन विरोध होने पर एक दिन बाद ही उनकी जगह स्थानीय नेता दिगम्बर अगावणे को टिकट दे दिया गया। हालांकि, पार्टी ने कहा कि निकलजे फलटण से तो हैं, लेकिन वहां कभी रहे नहीं। ऐसे में पार्टी ने स्थानीय नेता को मौका दिया है। कई मीडिया संस्थानों ने इस खबर को प्रकाशित किया है। वहीं, लोकमत की खबर के अनुसार, निकलजे ने दावा किया है कि उन्हें आरपीआई उम्मीदवार के तौर पर हटाया नहीं गया बल्कि उन्होंने खुद लड़ने से इनकार किया है।
 
वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया है कि वायरल तस्वीर फोटोशॉप की मदद से तैयार की गई है। असली तस्वीर 1993 की है, जिसमें अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन मौजूद नहीं है।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

ढाका समेत बांग्लादेश के 28 जिलों में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के पैतृक घर को लगाई आग

LIVE: जिनपिंग से मिले ट्रंप और पुतिन

कहां है चक्रवात अकवान, क्या है इसकी रफ्तार, आंध्र तट से कब टकराएगा?

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

अगला लेख