suvichar

अगर आपको भी आया है Paytm KYC सस्पेंड होने का ऐसा मैसेज, तो जान लें इसकी सच्चाई

Published: मंगलवार, 7 जनवरी 2020 (12:36 IST)
पिछले कई दिनों से पेटीएम यूजर्स को मैसेज मिल रहा है कि उनकी केवाईसी सस्पेंड हो गई है। मैसेज में यूजर्स से कहा जा रहा है कि उन्हें फिर से केवाईसी कराने के लिए पेटीएम के ऑफिस में कॉल करना होगा, वरना उनका अकाउंट 24 घंटे के अंदर ब्लॉक हो जाएगा। मैसेज में पेटीएम ऑफिस का एक फोन नंबर भी दिया जा रहा है। 
 
क्या है वायरल-
 
कई पेटीएम यूजर्स को एक मैसेज मिल रहा है जिसमें लिखा है, “डियर पेटीएम कस्टमर आपकी केवाईसी सस्पेंड हो गई है। पेटीएम ऑफिस नंबर XXXXXXXXXX पर तुरंत कॉल करें। आपका अकाउंट 24 घंटे के भीतर ब्लॉक हो जाएगा। पेटीएम टीम।”

क्या है सच-
 
कई पेटीएम यूजर्स ने ट्विटर पर पेटीएम को टैग कर पूछा है कि जो मैसेज उन्हें मिला है वो कंपनी ने भेजा है या नहीं। पेटीएम ने ऐसे कई ट्वीट्स का जवाब देते हुए लिखा है कि यह मैसेज पेटीएम की तरफ से कोई आधिकारिक कम्युनिकेशन नहीं है। कृपया ऐसे फर्जी कॉल करने वाले/संदेशों से बचकर रहें।’

<

Hi, this is not official communication from Paytm. Please be aware of such fake callers/messages. Moreover, thanks for highlighting this to us, we'll take appropriate action against it.

— Paytm Care (@Paytmcare) January 7, 2020 >
 
इसके अलावा, पेटीएम फाउंडर विजय शेखर ने पिछले साल नवंबर में ही ट्वीट कर यूजर्स को ऐसे मैसेज से आगाह किया था। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है, “आपके पेटीएम अकाउंट को ब्लॉक करने या केवाईसी करने का सुझाव देने वाले किसी भी एसएमएस पर भरोसा न करें। आपके पेटीएम अकाउंट धोखाधड़ी करने वालों के निशाने पर हैं।”
 
पेटीएम के अनुसार, केवल आधिकारिक केवाईसी पॉइंट या पेटीएम रिप्रेजेंटेटिव द्वारा आपके घर पर ही केवाआईसी की जा सकती है।
 
पेटीएम अपने ऑफिाशियल ट्विटर अकाउंट से समय-समय पर फ्रॉड से बचाने के लिए अपने यूजर्स को अलर्ट करती रहती है।

<

CAUTION

No KYC can be conducted by downloading any other app.

Beware of fraudulent SMS & Calls about Account Block, Account Suspension or Fake Offers.

Never share your personal details like OTP, UPI Pin, CVV with others. pic.twitter.com/SrtZ5ORAff

— Paytm (@Paytm) November 20, 2019 >

वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया है कि पेटीएम केवाईसी सस्पेंड होने के मैसेज फर्जी हैं। पेटीएम कभी भी केवाईसी कराने के लिए किसी नंबर पर कॉल करने के लिए नहीं कहती है। दरअसल यह मैसेज लोगों के साथ फर्जीवाड़े की नियत से भेजा जा रहा है।

Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

गुवाहाटी में खौफनाक हत्याकांड: पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फ्रिज में छिपाया सिर

क्या बदल जाएगा दुनिया का नक्शा? UN में पास हुआ 'Correct the Map' प्रस्ताव, भारत ने समर्थन के साथ रखी अपनी शर्त

10 मिनट, 107 डंडे और 'ऑन-द-स्पॉट इंसाफ' : भावनगर में लिव-इन पार्टनर के हत्यारे की पिटाई के वीडियो पर बवाल

रेडलाइट और क्रिमिनल इलाके में मिले मुझे ज्यादा Vote, नितिन गडकरी ने नागपुर में बताया वोटों का गणित

गुजरात में सिंचाई के पानी के लिए सरकार का बड़ा फैसला: माही, सौराष्ट्र और उत्तर गुजरात को मिलेगा अतिरिक्त पानी

अगला लेख