dharma sangrah
✕

अगर इस तरह का GST रिफंड का मैसेज आपको भी आया है, तो हो जाएं सावधान!

Updated: मंगलवार, 5 मई 2020 (12:41 IST)
लॉकडाउन के कठिन समय में सरकार ने कारोबारों को मदद करने के लिए त्वरित कर रिफंड का जब से निर्णय लिया है, तब से कई लोगों के पास जीएसटी रिफंड का एक मैसेज आ रहा है। इसमें लिखा गया है कि कोरोना वायरस के चलते केंद्र सरकार ने जीएसटी रिफंड की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू की है और अपना रिफंड क्लेम करने के लिए ‘ऑनलाइन फाइलिंग इंडिया डॉट कॉम’ वेबसाइट पर फॉर्म भरने के लिए कहा जा रहा है।

क्या है सच-

ऐसे मैसेज पर बिलकुल भी भरोसा न करें। यह फर्जी मैसेज हैं। CBIC ने करदाताओं को रिफंड का वादा करने वाले फर्जी मैसेज से सावधान रहने के लिए कहा है। CBIC ने ट्वीट कर लिखा है- ‘करदाताओं सावधान!!! कृपया ऐसे किसी भी लिंक पर क्लिक न करें, जो रिफंड देने का वादा करता हो। ये फर्जी संदेश हैं और CBIC या GSTN द्वारा भेजे नहीं गए हैं। जीएसटी से संबंधित ऑनलाइन फाइलिंग के लिए gst.gov.in पर जाएं।’

GSTN ने भी ट्वीट कर फर्जी वेबसाइट ‘ऑनलाइन फाइलिंग इंडिया डॉट कॉम’ को लेकर करदाताओं को अलर्ट किया है। GSTN ने लिखा कि ये वेबसाइट करदाताओं की निजी जानकारी और बैंक विवरण हासिल करने की कोशिश कर रही है। कोई भी वेबसाइट जो आपकी निजी जानकारी मांगती हो, उसके संदेश, मेल पर प्रतिक्रिया व्यक्त न करें।

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

खेल-खिलाड़ियों के कल्याण के लिए संकल्पित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जानें स्पोर्ट्स में कितना आगे है मध्यप्रदेश, कितनी अकादमियां कर रहीं कमाल?

ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग की बैठक पर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर वार, भाजपा का पलटवार

भोपाल में होगी इंडिया गठबंधन की बड़ी रैली, 12 दिसंबर को जुटेंगे विपक्षी दलों के दिग्गज नेता

LIVE: चक्रवात अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया जारी, ओडिशा और आंध्र में अलर्ट

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

अगला लेख