Hanuman Chalisa
✕

क्या मध्य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खाया चिकन.. जानिए वायरल तस्वीर का सच..

Updated: मंगलवार, 20 नवंबर 2018 (12:26 IST)
मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए 28 नवंबर को मतदान होने वाला है। इस चुनावी मौसम में राज्य में सियासत भी चरम पर है। पहले गुरप्रीत कौर चड्ढा को राज्य की कांग्रेस नेता बताकर उन्हें सैक्स रैकट में गिरफ्तार होने की फेक खबरें फैली थीं, तो अब मध्य प्रेदश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की एक तस्वीर वायरल हो रही है। वायरल तस्वीर में सीएम शिवराज सिंह विमान के भीतर खाना खाते हुए नजर आ रहे हैं और उनकी प्लेट में चिकन भी है। दावा किया जा रहा है कि शिवराज सिंह मांसाहारी हैं।

 
कई यूजर्स ने फेसबुक पर इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है- ‘शर्म करो शिवराज चौहान, मीट मुर्ग़ा खाते हो और जनता के सामने कट्टर हिन्दू होने का दिखावा करते हो. शिवराज की फ़ोटो लीक’



क्या है सच्चाई?

हमने सबसे पहले इस वायरल तस्वीर को गूगल रिवर्स इमेज सर्च में डाला, जिसके रिजल्ट में हमें कुछ खास नहीं मिला। तो हमने ‘shivraj singh chouhan eating inside chopper’ कीवर्ड्स डालकर सर्च किया, हमें ‘द ट्रिब्यून’ की एक रिपोर्ट मिली, जिसका शीर्षक था- ‘Home-cooked food, nap in chopper, multiple rallies make up Shivraj chouhan’s schedule’। इस रिपोर्ट को 17 नवंबर को पब्लिश किया गया था।

इस रिपोर्ट में लगी तस्वीर देख हम चौंक गए.. वही चॉपर, वही शिवराज जी, लेकिन थाली में भोजन था.. शुद्ध शाकाहारी। इस तस्वीर के लिए पीटीआई को क्रेडिट दिया गया था। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि शिवराज ने घर का साफ सुथरा खाना खाया और साथी यात्रियों को भी खिलाया।

हमारी पड़ताल में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मीट-मुर्गा खाने वाली तस्वीर फेक साबित हुई।

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

यूपी की सवा करोड़ महिलाएं बनीं कारोबार की ताकत, स्वयं सहायता समूहों से बदल रही गांवों की तस्वीर; जानिए इनके ब्रांड्स की कहानी

सब्जी-फल उत्पादन में यूपी बना देश का नंबर-1 राज्य, आलू में 41% और मटर में 53% हिस्सेदारी के साथ बनाया रिकॉर्ड

अगला लेख