kundali milan
✕

क्या भारतीय सेना ने जलाए कश्मीरियों के घर, जानिए वायरल वीडियो का सच..

Updated: सोमवार, 26 नवंबर 2018 (15:17 IST)
पाकिस्तान में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारतीय सेना कश्मीर के बांदीपोरा में लोगों के घरों को आग के हवाले कर रही है। इसके साथ ही लोगों से इस जुल्म के खिलाफ आवाज उठाने की अपील भी की जा रही है। Abdul Rauf Siddiquie नाम के फेसबुक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है- ‘हिंदुस्तानी फौज ने कश्मीर के बांदीपोरा में लोगों के घरों को आग लगाना शुरू कर दिया है। अगर आप जुल्म के खिलाफ आवाज नहीं उठा सकते तो फेसबुक को इस्तेमाल करना छोड़ दें
 


Abdul Rauf की पोस्ट को अब तक 1,45,000 से ज्यादा बार शेयर किया जा चुका है और 1.8 मिलियन लोग अब तक इस वीडियो को देख चुके हैं। पाकिस्तान में कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इसी तरह के दावों के साथ इस वीडियो को शेयर किया है।

क्या है वायरल वीडियो का सच?
 
Abdul Rauf के पोस्ट पर इमरान खान नाम के कश्मीरी फेसबुक यूजर ने कमेंट कर वीडियो के फेक होने का दावा किया है। इमरान ने लिखा है कि यह वीडियो बांदीपोरा का नहीं बल्कि उरी का है और आग भारतीय सेना ने नहीं लगाई थी, बल्कि इलेक्ट्रिक शॉक के कारण लगी थी। वह खुद उसी गांव के हैं।
 
बांदीपोरा के तल्हा तारीख ने भी इसी पोस्ट पर कमेंट कर दावा किया कि ऐसी कोई घटना बांदीपोरा में नहीं हुई है।
 
जब हमने इस वीडियो को यू ट्यूब पर सर्च किया तो हमें ATV News Kashmir द्वारा पब्लिश की गई उरी में आग लगने की एक घटना का वीडियो मिला, जिसका शीर्षक लिखा था- ‘लचिपोरा उरी में चार घर भयंकर आग की चपेट में आ गए।’ इन दोनों वीडियो में फर्क बस इतना है कि एक को 90 डिग्री पर रोटेट कर दिया गया है।
 


हमने इस घटना के बारे में गूगल में सर्च किया, तो हमें कश्मीर के कई वेबसाइट्स के लिंक मिले, जिन्होंने इस घटना पर खबर पब्लिश की थी।

दरअसल, कश्मीर के बारामुला में 27 मार्च 2018 को आग लगने की वजह से चार घर जल कर खाक हो गए थे। वायरल वीडियो उसी घटना की है।
 
हमारी पड़ताल में भारतीय सेना द्वारा बांदीपोरा के लोगों के घरों को आग लगाने का दावा झूठा साबित हुआ।

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

Electric Scooters : VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

अमित शाह पर खरगे का पलटवार, कहा- अंबेडकर फैशन नहीं, संविधान को धोखा देने वालों को सीधा करने की दवा

झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में बड़ा दांव: SIR की समय-सीमा बढ़ाने और CEC को हटाने का प्रस्ताव पास

कबूतर की बीट से लेकर गाजरघास तक, इस मौसम में इनसे होने वाली बीमारियां हो सकती हैं खतरनाक

मध्यप्रदेश में सरकारी बंगलों पर माननीयों की दादागिरी! हार के बाद पूर्व मंत्री और सांसद ने न बंगला खाली किया और न किराया चुकाया

अगला लेख