sundarkand
✕

क्या राजस्‍थान में चिलचिलाती गर्मी से राहत देने के लिए सड़क पर लोगों पर पानी बरसाया जा रहा है...जानिए सच...

Updated: सोमवार, 29 अप्रैल 2019 (14:58 IST)
देश के कई हिस्सों में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। लगातार बढ़ रहे तापमान के बीच सोशल मीडिया पर आए एक वीडियो ने लोगों को ठंडक का अहसास कराया है। दावा है कि यह वीडियो राजस्थान का है और इस वक्त 52 डिग्री तक तापमान पहुंच चुका है, जिसके कारण कुछ वालंटियर सड़क पर हॉज पाइप से लोगों पर पानी बरसा रहे हैं। फेसबुक और ट्विटर पर कई यूजर्स इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं।

क्या है वीडियो में?

‘राजस्थान में 52 डिग्री सेंटीग्रेड, कृपया देखें कैसे गाड़ी पर सवार लोग वालंटिटर्स से सड़क पर शावर ले रहे हैं’ – इस कैप्शन के साथ यूजर्स वीडियो को शेयर कर रहे हैं। वायरल वीडियो में एक शख्स सड़क पर गुजरते हुए लोगों पर हॉज पाइप से पानी डालता दिख रहा है। लोग भी गाड़ी रोककर इस शावर का आनंद लेते हुए दिख रहे हैं।



वीडियो का सच क्या है?

सबसे पहले हमने गौर किया कि वायरल वीडियो में पाकिस्तानी अखबार Dawn का लोगो लगा हुआ है। फिर हमने पाया कि शेयर किए गए वीडियोज के कमेंट बॉक्स में कई लोगों ने इसे पाकिस्तान का बताया।

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने वीडियो के कुछ फ्रेम्स लेकर रिवर्स इमेज सर्च किया, तो पता चला कि इस वीडियो को 30 मई 2018 को Dawn के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था। वीडियो का शीर्षक था- ‘कराची वालों का गर्मी से बुरा हाल’।



हमें इस बाबत Dawn की एक न्यूज रिपोर्ट भी मिली।

वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया है कि वायरल वीडियो तो सही है, लेकिन भारत का नहीं बल्कि पाकिस्तान का है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख