kalsarpa dosh calculator
✕

क्या केंद्र सरकार ने दी स्कूल-कॉलेज खोलने की परमिशन, जानिए सच...

Updated: बुधवार, 27 मई 2020 (12:14 IST)
देश में कोरोना के चलते लॉकडाउन का चौथा चरण जारी है। कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए मार्च मध्य से सभी शैक्षणिक संस्थान बंद हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही है कि गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को स्कूल और कॉलेज खोलने की अनुमति दे दी है।

क्या है वायरल-

‘India न्यूज़’ नाम के समाचार चैनल की एक ब्रेकिंग प्लेट को काफी शेयर किया जा रहा है जिसपर लिखा है ‘गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को स्कूल खोलने की परमिशन दी’।

क्या है सच-

गृह मंत्रालय ने देश में स्कूल खोलने से जुड़ा कोई फैसला नहीं लिया है। अभी पूरे देश में सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से यह वक्तव्य जारी किया गया। प्रवक्ता ने ट्वीट कर लिखा, ‘केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया है। देशभर में सभी शैक्षणिक संस्थान खोलने पर अभी भी रोक है।’

वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया है कि लॉकडाउन के बीच स्कूल-कॉलेज खोले जाने से जुड़ी खबर फर्जी है। अभी गृह मंत्रालय ने ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है।

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

Parliament Session 2026 : 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक, क्या है मोदी सरकार का प्लान

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

परीक्षा सुधार में उत्तर प्रदेश का मॉडल पारदर्शिता और जवाबदेही की मिसाल: मुख्यमंत्री

योगी सरकार में दूध उत्पादन का रिकॉर्ड, यूपी देश में नंबर वन

योगी सरकार की ओटीएस योजना को व्यापक जनसमर्थन, अब तक 3 लाख से अधिक आवेदन

अगला लेख