Daily Horoscope
✕

Kiki Challenge डांस दुनिया भर में मचा रहा धूम, भारत में पुलिस को जारी करनी पड़ी चेतावनी

Updated: मंगलवार, 31 जुलाई 2018 (12:45 IST)
कैनेडियन रैपर ड्रेक के गाने 'किकी डू यू लव मी' इन दिनों धूम मचा रहा है। इंटरनेट युग के सबसे बड़े रैप सुपरस्टारों में से एक रैपर ड्रेक के संगीत ने नए चैलेंज को जन्म दिया है। Kiki Challenge भारत, स्पेन, यूएस, मलेशिया और यूएई पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया है। इन देशों की पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे Kiki Challenge को स्वीकार न करें यह खतरनाक हो सकता है।
 
 
यूएस की पुलिस ने इसे मानव इतिहास का सबसे खतरनाक डांस मूव बताया है। फ्लोरिडा की पुलिस ने यह डांस मूव करते हुए पकड़े जाने पर 1000 डॉलर का जुर्माना लगाने का एलान किया है। भारत में भी यह डांस चैलेंज कई राज्यों की पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया है।
 
क्या है किकी चैलेंज : पिछले कुछ दिनों से #KikiChallenge (किकी चैलेंज) ने इंटरनेट पर धूम मचा रखी है। इस किकी चैलेंज में कैनेडियन रैपर ड्रेक के गाने Kiki do you love me पर लोग चलती गाड़ी से उतरकर डांस स्टेप करते हैं और कोई दूसरा आदमी उसका वीडियो बनाता है। इस दौरान गाड़ी की रफ्तार बहुत धीमी होती है। डांस के बाद वापस लोगों को गाड़ी में ही बैठना होता है।
<

#kikichallenge #InMyFeelingsChallenge #كيكي#kiki
Creative ❤️ pic.twitter.com/QZ11zRE1za

— kamal (@AbdullaRey) July 22, 2018 >
इसकी शुरुआत इंटरनेट कॉमेडियन के उस इंस्टाग्राम पोस्ट से हुई जिसमें उन्होंने इस गाने पर डांस किया था। एक हफ्ते पहले यह गाना यूएस का नंबर-वन गाना बन गया था। 
 
इस गाने का बुखार लोगों पे इस कदर छाया है कि क्या बच्चे, बूढ़े, जवान, न्यूज़ चैनल के स्टूडियोज और हॉलीवुड, बॉलीवुड की हस्तियां समेत हजारों लोगों ने इस  किकी चैलेंज चुनौती को स्वीकार करते हुए चलती कार से उतरते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करना शुरू कर दिया है।
 
बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस ने भी किकी चैलेंज लेते हुए इस गाने पर चलती गाड़ी के साथ डांस स्पेट किए। बॉलीवुड अभिनेता वरुण शर्मा, अभिनेत्री नूरा फतेही, टीवी कलाकार करिश्मा शर्मा, अदा शर्मा समेत हजारों लोग इस गाने की नक़ल अलग अलग तरीके से करते नज़र आ रहे है। 
 
किकी चैलेंज को लेकर अब तक भारत के कई राज्यों की पुलिस चेतावनी जारी कर चुकी है। मुंबई, पंजाब, कर्नाटक और दिल्ली के अलावा यूपी पुलिस ने भी लोगों को यह डांस चैलेंज नहीं करने की सलाह दी है।  यूपी पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को चेतावनी दी है।
 
यूपी पुलिस ने ट्वीट किया, ‘डियर पैरेंट्स, किकी आपके बच्चे से प्यार करे या नहीं लेकिन हम जानते हैं कि आप जरूर करते हैं। इसलिए, कृपया किकी चैलेंज को छोड़कर, जीवन की हर चुनौतियों में अपने बच्चों के साथ खड़े रहें। 
 
मुंबई पुलिस ने कहा कि आपका यह काम न सिर्फ आपके लिए जोखिम भरा है, बल्कि दूसरों को भी खतरे में डाल सकता है। इस तरह सार्वजनिक तरीके से उपद्रव न करें।
चित्र और वीडियो सौजन्य : ट्विटर

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

LIVE: सेंसेक्स में 1800 अंकों का उछाल, निफ्टी 551 अंक बढ़ा

मध्यप्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारी बाहर नहीं होंगे, वर्तमान व्यवस्था रहेगी जारी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

हल्द्वानी में तैयार हो रही उत्तराखंड की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, युवाओं को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

तमिलनाडु में 'कार्तिगई दीपम' पर मचा घमासान! पवित्र स्तंभ पर दीप न जलाने से भड़का गुस्सा, BJP का बड़ा आरोप

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

अगला लेख