Hanuman Chalisa
✕

सोशल मीडिया पर वायरल मनोहर पर्रिकर की भावनात्मक चिट्ठी का सच...

Updated: सोमवार, 18 मार्च 2019 (13:19 IST)
सियासत में सादगी और ईमानदारी की मिसाल मनोहर पर्रिकर का लंबी बीमारी के बाद रविवार को निधन हो गया। इधर उनके निधन से पूरा देश गमगीन है और उधर उनके नाम से सोशल मीडिया पर एक चिट्ठी खूब वायरल हो रही है। दावा है कि यह चिट्ठी बीमारी के वक्त अस्तपाल से खुद पर्रिकर ने लिखा थी। इस चिट्ठी में उन्होंने चिंतनशील और पश्चाताप वाली बातें लिखी हैं। इस चिट्ठी को पर्रिकर के निधन के बाद से फेसबुक, ट्विटर और व्हाट्सऐप पर काफी शेयर किया जा रहा है।

क्या है सच?

जब हमने वायरल चिट्ठी की पड़ताल शुरू की, तो पता चला कि यह चिट्ठी पिछले साल भी वायरल हुई थी। तब ही कई फैक्ट चेकिंग साइट्स ने इसे फर्जी बताया था।

खुद गोवा के सीएमओ ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस चिट्ठी को फर्जी बताते हुए लिखा था- ‘यह देखा गया है कि सोशल मीडिया पर काफी सारे मैसेज छाए हुए हैं। जिसे सीएम द्वारा लिखा माना जा रहा है। इस तरह के सभी मैसेज प्रामाणिक नहीं हैं और शरारत भरे हैं। सीएम के संदेश सीधे उनके द्वारा या फिर उनके वेरिफाइड सोशल मीडिया हैंडल्स के जरिए ही दिया जाएगा’।

पार्रिकर की यह चिट्ठी 2011 में वायरल हुई एपल के सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स की फर्जी चिट्ठी जैसी ही है। दोनों चिट्ठियों में लिखी बातों में समानताएं-

 
वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया है कि मनोहर पर्रिकर के नाम से वायरल चिट्ठी झूठी है, इसे पर्रिकर ने नहीं लिखी है।

आपको बता दें कि मनोहर पर्रिकर लंबे समय से बीमार थे और पैनक्रियाटिक कैंसर से जूझ रहे थे। पर्रिकर मार्च 2017 में रक्षा मंत्री का पद छोड़कर चौथी बार गोवा के मुख्यमंत्री बने थे।

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख