Hanuman Chalisa
✕

क्या पटना वाले Khan Sir का असली नाम Amit Singh है? खुद दिया जवाब

Published: गुरुवार, 27 मई 2021 (19:06 IST)
(Photo:Screenshot of video shared by Khan GS Research Centre)
बिहारी अंदाज में जीएस के टॉपिक समझाने वाले पटना के ‘खान सर’ एक बार फिर सुर्खियों में हैं। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर उनके नाम को लेकर विवाद हो रहा है। कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि उनका नाम ‘खान सर’ नहीं बल्कि ‘अमित सिंह’ है। ये पूरा विवाद फ्रांस-पाकिस्तान के संबंधों पर डाले गए उनके एक वीडियो से शुरू हुआ।

इस वीडियो में वे बताते हैं कि पाकिस्तान में फ्रांस के राजदूत को देश से वापस भेजने के लिए हो रहे विरोध प्रदर्शनों में बच्चे भी हिस्सा ले रहे हैं। यहां पर विरोध प्रदर्शन करते बच्चे की तस्वीर को पॉइंट करते हुए खान सर बोलते हैं कि ‘बच्चे तुम पढ़ लो, वरना अपने अब्बा की तरह ही पंचर साटते रह जाओगे।’ खान सर वीडियो में आगे कहते सुने जा रहे हैं कि ‘18-19 बच्चे पैदा होंगे तो कोई बर्तन धोएगा, कोई बकरी काटेगा, कोई पंचर ही साटेगा।’

इसी वीडियो क्लिप के वायरल होने के बाद ट्विटर पर #ReportonKhanSir ट्रेंड करने लगा। कई ट्विटर यूजर्स ने वीडियो की आलोचना की और लोगों ने उन्हें ‘संघी’ और ‘इस्लामोफोबिक’ भी बता दिया।

इसके बाद उनके नाम को लेकर बहस छिड़ गई। कुछ लोगों का कहना है कि उनका असली नाम खान सर नहीं है और वो मुसलमान नहीं बल्कि हिंदू हैं और असली नाम अमित सिंह है।

हालांकि, चर्चा के दौरान खान सर ने ये साफ नहीं किया कि उनका असली नाम क्या है। खान सर ने कहा, ‘अगर प्यार से पूछा जाता तो शायद मैं अपना नाम बता देता लेकिन अब अगर नाम बता दूंगा तो लोगों को लगेगा कि खान सर डर गया।’
 
बता दें, पटना वाले खान सर यूट्यूब और फेसबुक पर वीडियो बनाकर जीएस पढ़ाते हैं। पढ़ाने के अनोखे अंदाज को लेकर खान सर यूट्यूब पर बहुत ही कम समय में काफी मशहूर हो चुके हैं। खान सर का यूट्यूब चैनल Khan GS Research Center है। इस पर 9.46 मिलियन सब्स्क्राइबर्स हैं।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

110 किमी की रफ्तार से आ रहा चक्रवात 'अकवान', ओडिशा और आंध्र में हाई अलर्ट

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

Top News : ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की ऐतिहासिक बैठक से लेकर चक्रवात अकवान तक, 19 नवंबर की 5 बड़ी खबरें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

अगला लेख