suvichar

Fact Check: कपिल देव की मौत की खबर वायरल, पूर्व क्रिकेटर ने वीडियो जारी कर अफवाहों को किया खारिज

Published: मंगलवार, 3 नवंबर 2020 (12:08 IST)
सोशल मीडिया पर 1983 विश्व कप विजेता भारतीय कप्तान कपिल देव की मौत की खबर तेजी से वायरल हो रही है। हाल ही में कपिल देव को दिल का दौरा पड़ा था और उसके बाद उनका एंजियोप्लास्टी हुआ था। सोमवार को सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि 61 साल के पूर्व क्रिकेटर को दोबारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी मौत हो गई। यह खबर फैलते ही फैंस उन्हें श्रद्धांजलि देने लगे।

कपिल देव ने एक वीडियो जारी कर अपनी मौत की अफवाहों को खारिज किया है। 21 सकेंड के एक वीडियो में कपिल देव पूरी तरह फिट दिख रहे हैं। उन्होंने इस वीडियो में एक प्राइवेट बैंक के एक खास कार्यक्रम में बातचीत का जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘मैं कपिल देव बोल रहा हूं। मैं 11 नवंबर को बार्कले परिवार के साथ अपनी कहानी शेयर करूंगा, कुछ क्रिकेट से जुड़ी कहानियां, कुछ यादें। त्योहार का सीजन चल रहा है इसलिए तैयार हो जाइए सवाल-जवाब के साथ।’

कपिल के पूर्व साथी क्रिकेटर मदनलाल ने भी ट्विटर पर इन अफवाहों को लेकर नाराज़गी जताई। उन्होंने लिखा कि उनके दोस्त के स्वास्थ्य और सलामती को लेकर जो अटकलें लगाई जा रही हैं वो असंवेदनशील और गैर जिम्मेदाराना है। कपिल देव हर दिन बेहतर हो रहे हैं।

साल 1983 में भारत को पहला वनडे विश्व कप जिताने वाले कपिल देव का नाम दुनिया के महानतम क्रिकेटरों में लिया जाता है। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 131 टेस्ट मैचों में 5,248 रन बनाने के साथ ही 434 विकेट भी लिए हैं। 225 वनडे मैचों में कपिल देव ने 3,783 रन बनाए हैं और 253 विकेट लिए हैं। 275 प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैचों में उनके नाम 11,356 रन और 835 विकेट हैं।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख