Hanuman Chalisa
✕

क्या राहुल गांधी शादीशुदा हैं...जानिए वायरल तस्वीर का सच...

Updated: बुधवार, 24 अप्रैल 2019 (11:56 IST)
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर एक पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। पोस्ट में दावा किया गया है कि राहुल गांधी शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चे भी हैं। इस पोस्ट के साथ एक तस्वीर भी शेयर की जा रही है, जिसमें राहुल गांधी एक विदेशी महिला के साथ नजर आ रहे हैं। दावा है कि यह महिला ही उनकी पत्नी हैं।

क्या है वायरल पोस्ट में?

वायरल पोस्ट में लिखा है-

‘विकीलीक्स ने खुलासा किया है कि राउल विंची शादीशुदा हैं। इनकी बीवी कोलंबियन हैं। इनके 2 बच्चे हैं जो लंदन में रहते हैं। पहली संतान 14 वर्ष का लड़का नियाक है और दूसरी सन्तान माइनक 10 साल की लड़की है। अविवाहित कहकर राहुल गांधी देश को गुमराह कर रहे हैं।’

क्या है सच?

वायरल पोस्ट की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले विकीलीक्स में इसके बारे में सर्च किया, तो हमें राहुल गांधी की शादी से संबंधित कोई भी आलेख नहीं मिला। साथ ही, इससे संबंधित कोई मीडिया रिपोर्ट भी नहीं मिली।

फिर शुरू की हमने तस्वीर की पड़ताल। गूगल रिवर्स इमेज सर्च की मदद से पता चला कि वायरल तस्वीर में राहुल गांधी के साथ दिख रही महिला स्पेनिश-अमेरिकी मॉडल नतालिया रामोस हैं।

दअरअसल, नतालिया ने 14 सितंबर, 2017 को इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह तस्वीर पोस्ट की थी। राहुल तब अमेरिका में थे और नतालिया की मुलाकात उनसे हुई थीं।

नतालिया ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था-

‘पिछली रात प्रखर वक्ता और व्यवहार कुशल राहुल गांधी से मुलाकात हुई।’

वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया है कि राहुल गांधी के शादीशुदा होने का दावा करने वाला वायरल पोस्ट फेक है।

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

'भारत समिट-2026' के विदेशी मेहमानों को लेकर घमासान, भाजपा ने राहुल और कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

अमेरिका को भारत के आत्मरक्षा अधिकार का सम्मान करना चाहिए, US के पूर्व विदेश मंत्री ब्लिंकन का पाकिस्तान को लेकर भी बड़ा बयान

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

अगला लेख