Daily Horoscope
✕

Fact Check: क्या ऑनलाइन पढ़ाई के लिए स्टूडेंट्स को रोजाना 10 GB Free Internet Data दे रही मोदी सरकार? जानिए सच

Updated: बुधवार, 7 अक्टूबर 2020 (10:07 IST)
इन दिनों स्कूल से लेकर कॉलेज तक के स्टूडेंट्स की पढ़ाई ऑनलाइन चल रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है कि केंद्र सरकार देश भर के छात्रों को 10 जीबी प्रति दिन फ्री इंटरनेट दे रही है, ताकि वे कोरोना महामारी के बीच ऑनलाइन पढ़ाई कर परीक्षा दे सकें। वायरल मैसेज के साथ एक लिंक है, स्टूडेंट्स से कहा जा रहा है कि लिंक पर क्लिक करने के बाद ही उन्हें फ्री डेटा मिलेगा।

क्या है वायरल मैसेज में-

मैसेज में लिखा है, ‘कोरोना वायरस के कारण स्कूल और कॉलेज बंद हो गए हैं और इस वजह से छात्रों की शिक्षा प्रभावित हुई है इसलिए सरकार ने सभी छात्रों को मुफ्त इंटरनेट (प्रति दिन 10GB) दे रही है।’ मैसेज में बताया गया है कि सरकार ऐसा इसलिए कर रही है ताकि छात्र अपनी शिक्षा पूरी कर सकें और इंटरनेट के जरिए ऑनलाइन क्लासेस की मदद से भी परीक्षा दे सकें।

क्या है सच-

भारत सरकार की प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) ने वायरल हो रहे मैसेज का खंडन किया है। पीआईबी फेक्ट चेक के ट्विटर हैंडल से कहा गया है कि वायरल दावा फर्जी है और सरकार ने ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया है।

इससे पहले सोशल मीडिया पर एक फर्जी खबर वायरल हुई थी कि सरकार ऑनलाइन पढ़ाई के लिए देश भर के छात्रों को मुफ्त में स्मार्टफोन बांट रही है। इस खबर का भी खंडन पीआईबी ने किया था।

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

राहुल गांधी की याचिका पर आज नहीं होगी सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने निकालीं 14 बड़ी खामियां

Top News 13 October : राहुल गांधी की याचिका में 14 कमियां, 6 राज्यों को मिले नए राज्यपाल

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

अगला लेख