dharma sangrah
✕

क्या कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए मुफ्त में मास्क बांट रही सरकार, जानिए सच...

Updated: सोमवार, 4 मई 2020 (15:48 IST)
सोशल मीडिया पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा है कि कोरोना वायरस को रोकने के लिए सरकार की तरफ से पीएम मास्क योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत सभी लोगों को मुफ्त में मास्क दिया जाएगा। मुफ्त में मास्क लेने के लिए लोगों को एक लिंक पर क्लिक करने के लिए कहा जा रहा है।

क्या है वायरल मैसेज में-

वायरल मैसेज में लिखा है- ‘कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप से हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने स्वच्छ भारत के अंतर्गत सभी भारतीयों को कोरोना वायरस मुक्त मास्क फ्री में देने का फैसला किया है। आप नीचे लिंक पर क्लिक करके अपना फ्री मास्क ऑर्डर करके पहनिए और स्वच्छ भारत का हिस्सा बनिए।’
क्या है सच-
 
भारत सरकार के प्रेस इनफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने इस खबर को झूठा करार दिया है। PIB फैक्ट चेक के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर बताया कि 'पीएम मास्क योजना' नाम की कोई सरकारी योजना नहीं है और ना ही सरकार फ्री में मास्क बांट रही है। साथ ही, लोगों को चेतावनी जारी की गई है कि ऐसे किसी लिंक पर क्लिक ना करें और ना ही इस मैसेज को आगे फॉरवर्ड करें।


Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के अभिजीत दिपके, कहा- देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात

नवरात्र पर यूपीकॉन की नई पहल, उद्यमिता की राह दिखाएगी ‘उद्यमी बडी’

सौरभ दास और आशुतोष रांका 5 दिन की न्यायिक हिरासत में, तिहाड़ जेल भेजा

पुतिन और ट्रंप की डीजल डील क्या है?

अगला लेख