सम्बंधित जानकारी
- भोपाल, इंदौर और उज्जैन को छोड़कर मध्यप्रदेश में मंगलवार से खुलेंगी शराब की दुकानें
- क्या राशन कार्ड धारकों को वाकई 50 हजार रुपए का राहत पैकेज दे रही मोदी सरकार, जानिए सच...
- क्या आमिर खान ने आटे के पैकेट में छुपाकर बंटवाए 15-15 हजार रुपए? एक्टर ने खोला राज
- राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 4 और मौत, 123 नए रोगी मिले
- छत्तीसगढ़ में शराब की दुकानों पर टूटी भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां
UP : शराब की दुकानें खुलते ही सुबह से लगीं लंबी कतारें
लखनऊ। लखनऊ, कानपुर, कानपुर देहात, हापुड़, आगरा के साथ-साथ प्रदेश के समस्त जिलों में सोमवार सुबह से ही शराब ठेकों के बाहर लोगों की लंबी लाइन लग गई। भीड़ को संभालने के लिए व सोशल डिस्टेंस मेंटेन कराने के लिए पुलिस ने शराब के ठेके के बाहर भी मोर्चा संभाला।
पुलिस ने लोगों को 2 मीटर की दूरी पर खड़ा करवाया और शराब की बिक्री के लिए एक-एक कर लोगों शराब के काउंटर पर भेजने की व्यवस्था दुकानदारों से करवाई। शराब खरीदने को लेकर लोगों में बेसब्री दिखाई दी और लोग सुबह 6 बजे से ही शराब खरीदने के लिए लाइनों में खड़े दिखाई दिए।
सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा था कि जिलों में शराब की दुकानों को खोलने की अनुमति दी जाए।
इसके बाद प्रदेश के समस्त जिलों के जिलाधिकारी ने अन्य सामानों की तरह ही सुबह 7 से 10 बजे तक लॉकडाउन में ढील देते हुए शराब की दुकानों को खोलने की अनुमति दी।
सुबह से ही लोगों का हुजूम शराब ठेकों की तरफ दौड़ा। जानकारी मिलते ही पुलिस ने मोर्चा संभाला और सोशल डिस्टेंस बनाए रखने की लोगों को समझाइश दी।
