sawan somwar

क्या आपके WhatsApp मैसेज की जासूसी कर रही सरकार… जानिए सच...

Updated: गुरुवार, 9 अप्रैल 2020 (13:52 IST)
कोरोना वायरस को लेकर सोशल मीडिया पर आए दिन अफवाहें और इसके इलाज के फर्जी दावे आते रहते हैं। ‍इन दिनों एक खबर तेजी से वायरल हो रही है कि सरकार आपके व्हाट्सएप मैसेज की जासूसी कर रही है।

क्या है वायरल-

वायरल मैजेस के मुताबिक, यदि आप किसी को मैसेज भेजते हैं, तो एक टिक दिखेगा। जब यह मैसेज रिसिवर के पास पहुंच जाता है तो दो टिक दिखते हैं। वहीं, अगर रिसिवर उस मैसेज को पढ़ लेता है तो दोनों टिक ब्लू हो जाते हैं।

आगे बताया गया है कि अगर आपके मैसेज पर तीन ब्लू टिक दिखें, तो उसका मतलब है कि सरकार ने आपके मैसेज पर संज्ञान ‍ले लिया है। यदि आपके मैसेज पर दो ब्लू टिक और एक रेड टिक दिखें तो मतलब है कि सरकार आपके खिलाफ कार्रवाई कर सकती है। एक ब्लू और दो रेड टिक का मतलब है कि सरकार आपके डेटा की जांच कर रही है। वहीं, 3 रेड टिक का मतलब है कि सरकार ने कार्रवाई शुरू कर दी है और आपको जल्द कोर्ट से समन प्राप्त होगा।

क्या है सच-

भारत सरकार की तरफ से प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो ने वायरल मैसेज का खंडन किया है। पीआईबी फैक्ट चेक ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर बताया है कि कि वायरल मैसेज फेक है। साथ ही बताया कि सरकार द्वारा ऐसा कुछ नहीं किया जा रहा है।

Show comments

लॉन्च हुआ सस्ता 5G स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, जानिए फीचर्स

MG Hector Tomahawk PHEV लॉन्च, 1100 KM से ज्यादा की रेंज, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या होती है फ्लैश फ्लड? क्यों पहाड़ों से अचानक आता है बर्बादी का सैलाब और नेपाल प्रलय से भारत क्यों है अलर्ट पर

Gen Alpha मैदान में, पटना BPSC प्रदर्शन में 6 साल का आदित्य आया सुर्खियों में, CM सम्राट चौधरी के इस्तीफे की कर दी मांग

नितिन गडकरी का संन्यास वाला बयान संगठन के बाद सरकार में पीढ़ी परिवर्तन का संकेत?

सभी देखें

Nepal Flash Flood : बाढ़ ने नेपाल में मचाई तबाही, खौफनाक Photos देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

पूर्वी यूपी के 21 व बुंदेलखंड के 7 जनपदों में कृषि उत्पादकता व अन्नदाताओं की आय में होगी वृद्धि : योगी

Nepal Flood Live Updates : बड़ी खबर: नेपाल-चीन सीमा के पास बाढ़ की वजह आई सामने, सैटेलाइट तस्वीरों से हुआ खुलासा

अयोध्या में रामलला को 10000, कर्मचारियों के लिए 4 करोड़ का दान

Nepal Flood: यूपी के कुशीनगर, महराजगंज, सरयू और घाघरा के तटीय इलाकों पर मंडराया बाढ़ का खतरा

अगला लेख