Daily Horoscope
✕

Corona virus : उत्‍तर प्रदेश के हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर पसरा सन्नाटा...

Updated: गुरुवार, 9 अप्रैल 2020 (13:22 IST)
लखनऊ। कोरोना वायरस (Corona virus) के बढ़ते कहर को रोकने के लिए बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा अधिकारियों संग बैठक कर उत्तर प्रदेश के 15 जिलों के हॉटस्पॉट क्षेत्रों को देर रात 12 बजे के बाद से सील कर दिया गया है जिसके बाद से प्रदेश के 15 जिलों के हॉटस्पॉट क्षेत्रों की सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है।

पुलिस प्रशासन की तरफ से इन क्षेत्रों में बार-बार अलाउंस किया जा रहा है कि घरों में रहें, सुरक्षित रहें आपको किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी किसी प्रकार की भी सामग्री की आवश्यकता हो तो फोन के माध्यम से होम डिलीवरी कराएं, ज्यादा दिक्कत होने पर पुलिस को तत्काल संपर्क करें, पुलिस हर तरह से आपकी मदद करने को तत्पर रहेगी।

आज सुबह से उत्तर प्रदेश के आगरा में 22 हॉटस्पॉट्स, गाजियाबाद में 13 हॉटस्पॉट्स, गौतम बुद्ध नगर में 12 हॉटस्पॉट्स, कानपुर नगर में 12 हॉटस्पॉट्स ,वाराणसी में 4 हॉटस्पॉट्स, शामली में 3 ऐसे हॉटस्पॉट्स, मेरठ में 7 हॉटस्पॉट्स, बरेली में 1 हॉटस्पॉट्, बुलंदशहर में 3 हॉटस्पॉट्स, बस्ती में 3 हॉटस्पॉट्स, फिरोजाबाद में 3 हॉटस्पॉट्स, सहारनपुर में 4 हॉटस्पॉट्स, महराजगंज में 4 हॉटस्पॉट्स, सीतापुर में 1 हॉटस्पॉट, लखनऊ में 8 बड़े और 4 छोटे हॉटस्पॉट्स में आज सुबह से सड़कों पुलिस की भारी सख्‍ती रही।

जिसके चलते सड़कों व गलियों में सन्नाटा देखने को मिला। इस बीच न तो कोई फुटकर दुकानदार सामान बेच रहा था और न ही लोगों को रोड पर देखा गया। सुबह से ही पुलिस की चौकसी दिखाई दी।चप्पे-चप्पे पर पुलिसबल तैनात रहा।

गौरतलब है कि बुधवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने मुख्यमंत्री के निर्देशों को स्पष्ट करते हुए बताया था कि प्रदेश के 15 जिलों में जहां 6 या 6 से अधिक केस पाए गए हैं वहां पर लॉकडाउन की व्यवस्था के साथ हॉटस्पॉट्स को चिन्हित कर वहां सख्त व्यवस्था लागू की जाए।

इन हॉटस्पॉटस में डोर टू डोर मैनेजमेंट किया जाएगा और पूरे एरिया को हाउस टू हाउस मॉनिटर करके कार्रवाई की जाएगी। जिसके मद्देनजर प्रदेश के 15 जिलों के हॉटस्पॉट क्षेत्रों में पुलिस की सख्‍ती देखने को मिल रही है।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

'भारत समिट-2026' के विदेशी मेहमानों को लेकर घमासान, भाजपा ने राहुल और कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

अमेरिका को भारत के आत्मरक्षा अधिकार का सम्मान करना चाहिए, US के पूर्व विदेश मंत्री ब्लिंकन का पाकिस्तान को लेकर भी बड़ा बयान

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

अगला लेख