sundarkand

क्या COVID-19 वायरस नहीं Bacteria है, जिसका इलाज Aspirin से संभव है, जानिए पूरा सच...

Published: शुक्रवार, 5 जून 2020 (12:26 IST)
पूरी दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही है। कोरोना वायरस के इलाज को लेकर तरह-तरह की खबरें सोशल मीडिया पर आती रहती हैं। इन ‍दिनों फेसबुक और ट्विटर पर एक दावा तेजी से फैल रहा है कि इटली में यह खोज हुई है कि कोरोना वायरस एक बैक्टीरिया है और इसका इलाज एस्पिरिन से किया जा सकता है।

क्या है वायरल मैसेज में-

वायरल मैसेजेस में कहा जा रहा है कि इटली के डॉक्टरों ने कोरोना संक्रमण से मरने वाले लोगों का अटॉप्सी किया, जिसमें यह पाया गया कि उनकी मौत का कारण वायरल नहीं बल्कि बैक्टीरिया है। बैक्टीरिया के कारण मरीज के शरीर में खून के थक्के बनने लगते हैं, जिसके कारण उनकी मौत हो जाती है। इसलिए डॉक्टरों का दावा है कि एस्पिरिन से इसका इलाज हो सकता है।

क्या है सच-

भारत सरकार की प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने वायरल दावे को खारिज किया है। PIB फैक्ट चेक के ट्विटर हैंडल से लिखा गया है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, कोरोना वायरस एक वायरस है और इसका इलाज अभी तक नहीं मिल पाया है।

वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया है कि COVID-19 बैक्टीरिया नहीं, बल्कि वायरस है और एस्पिरिन से इसके इलाज का दावा फर्जी है।

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

LIVE: राजस्थान निकाय चुनाव के लिए मतगणना, देशभर में गणेश चतुर्थी का उत्साह

Women Asia Cup 2026: भारत ने जीता महिला एशिया कप, फिर मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से क्यों किया इनकार?

Top News 14 September: गणेश चतुर्थी की धूम, UCC पर अमित शाह का बड़ा ऐलान; क्रिकेट और हॉकी में भारत का दबदबा

एक व्यक्ति और एक परिवार की कीमत चुकाता था पूरा उत्तर प्रदेश : योगी आदित्यनाथ

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

अगला लेख