Hanuman Chalisa
✕

Fact Check: क्या किसान आंदोलन का समर्थन कर रही कोका कोला? जानिए सच

Published: सोमवार, 18 जनवरी 2021 (14:02 IST)
नए कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की पोस्ट वायरल हो रही हैं। ऐसे ही एक पोस्ट में कोका कोला की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसके ऊपर अंग्रेजी में ‘किसान एकता’ और ‘सपोर्ट फार्मर’ लिखा हुआ है। दावा किया जा रहा है कि कोका कोला कंपनी ने ‘किसान आंदोलन’ के समर्थन में ये बोतल जारी किया है।

क्या है वायरल-

एक फेसबुक यूजर ने कोका कोला की दो बोतलों की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- “कोका कोला कंपनी अपने ब्रांड पर किसान के हक में प्रचार कर रही है।”

क्या है सच-

हमने सबसे पहले इंटरनेट पर अलग-अलग कीवर्ड्स से इस दावे की पड़ताल की। लेकिन हमें ऐसी कोई मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली जिससे वायरल पोस्ट में किए जा रहे दावे की पुष्टि होती हो।

इसके बाद हमने कोका कोला इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर भी इस बारे में सर्च किया, लेकिन वहां भी हमें ऐसे किसी कैम्पेन की जानकारी नहीं मिली। हमने कोका कोला के सभी सोशल मीडिया अकाउंट भी खंगाले, लेकिन हमें वहां भी किसान आंदोलन के समर्थन में कंपनी का कोई कैम्पेन नहीं मिला।

हमने वायरल तस्वीर को गौर से देखा, तो पाया कि कोका कोला की बोतल पर “Share a Coke” टैगलाइन लिखा हुआ है। आपको बता दें कि साल 2018 में कोका कोला इंडिया ने ‘शेयर ए कोक’ कैम्पेन शुरू किया था जिसके तहत बोतल पर शेयर ए कोक विद के बाद – ब्रो (ट्रबलमेकर मेरीमेकर), डैड (माय हीरो माय एटीएम), मॉम (पनिशेस मी पैम्पर्स मी) जैसे फ्रेज लिखे होते थे। लेकिन इसमें किसानों को लेकर कोई फ्रेज नहीं था।

वेबदुनिया की पड़ताल में वायरल दावा फर्जी मिला। कोका कोला ने किसान आंदोलन के समर्थन में कोई बोतल जारी नहीं की है।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

अलीपुरद्वार में सुवेंदु अधिकारी ने किया एसटी गर्ल्स हॉस्टल का दौरा, बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण

Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग की नई करतूत का खुलासा, इस्तीफे के पहले पत्नी के साथ मिलकर किया था ये कांड?

फ्रेजाइल फाइव से 440 स्पेस स्टार्टअप तक: GTA 6 के बहाने पीएम मोदी ने दिखाई भारत की बदलती तस्वीर?

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अगला लेख