Hanuman Chalisa
✕

Corona vaccine: मुरादाबाद में वॉर्ड बॉय की मौत के बाद क्‍या है स्‍वास्‍थ्‍य विभाग का रुख?

Updated: सोमवार, 18 जनवरी 2021 (13:49 IST)
वैक्‍सीन के साथ ही इसे लेकर तमाम तरह की अटकलों का दौर शुरू हो गया है। उत्‍तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक स्‍वास्‍थ्‍यकर्मी की मौत हो गई, कहा जा रहा है कि एक दिन पहले ही उसे कोरोना का टीका लगाया गया था।

इसके बाद स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने अपना रुख साफ किया है। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने कहा है कि अभी मौत की वजह के बारे में कुछ भी साफ नहीं है, मौत कैसे और किन वजहों से हुई हैं, इस बारे में पोस्‍टमार्ट रिपोर्ट और दूसरी जांचों के बाद ही स्‍पष्‍ट हो सकेगा।

इसके साथ ही स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने उन लोगों के आंकडें भी जारी किए हैं, जिनमें वैक्‍सीन के बाद प्रतिकूल प्रभाव नजर आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दिए गए डेटा के मुताबिक़, इनमें से कुल 447 लोगों में कोरोना की वैक्सीन लगने के बाद प्रभाव नजर आए हैं।

मीडि‍या में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतक के बेटे ने इसके लिए वैक्‍सीन को जिम्‍मेदार ठहराया है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि ये वैक्सीन का रिऐक्शन नहीं है। पोस्टमॉर्टम और आगे की जांच से मौत की वजह का पता चलेगा।

स्वास्थ्यकर्मी का नाम महिपाल सिंह है। 48 साल के महिपाल मुरादाबाद के जिला अस्पताल में वार्ड बॉय थे। 16 जनवरी को जब देशभर में कोरोना का टीकाकरण शुरू हुआ था, उसी दिन महिपाल को कोरोना का टीका दिया गया था। अगले दिन यानी 17 जनवरी की शाम महिपाल की तबियत बिगड़ने लगी। महिपाल के परिजनों ने इमरजेंसी हेल्पलाइन 108 पर कॉल करके जानकारी दी।

मीडि‍या में आई खबरों के मुताबि‍क एम्बुलेंस आने तक महिपाल की तबियत और बिगड़ गई। आनन-फ़ानन में महिपाल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिपाल को मृत घोषित कर दिया।

महिपाल के बेटे विशाल ने मीडि‍या को बताया कि---
पापा वार्ड बॉय थे। जब सुबह ड्यूटी से आए थे, तब से उनकी तबियत ख़राब थी। पापा को कोरोना की वैक्सीन लगी थी। मेरे पास उनका साढ़े 12 बजे कॉल आया था। उन्होंने मुझसे कहा था कि बेटा आप ऑटो से ज़िला अस्पताल आ जाओ। मुझे कोरोना की वैक्सीन लगेगी और मुझसे गाड़ी नहीं चलेगी। मैं उसके बाद सिविल लाइन अस्पताल पहुंचा। वहां से क़रीब डेढ़ बजे वैक्सीन लगने के बाद उनको अपने साथ घर ले आया। वो खांस रहे थे। वो पहले कोरोना पॉज़िटिव नहीं थे।

महिपाल की मौत की असल वजह क्‍या है, इस बारे में पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। हालांकि मुरादाबाद की इस घटना के बाद तमाम तरह की अट‍कलें लगाई जा रही हैं।

देश में कोरोना का वैक्‍सीनेशन शुरू होने के बाद देशभर में 2 लाख 24 हज़ार 3 सौ लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगायी जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दिए गए डेटा के मुताबिक़, इनमें से कुल 447 लोगों में कोरोना की वैक्सीन लगने के बाद प्रतिकूल प्रभाव देखे गए हैं। हालांकि इनमें से सिर्फ 3 लोगों को अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता पड़ी है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख