Daily Horoscope
✕

Fact Check: क्या केंद्र सरकार ने नई भर्तियों पर लगाई रोक? जानिए वायरल VIDEO का सच

Updated: मंगलवार, 15 जून 2021 (12:37 IST)
सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही है कि भारत सरकार ने नई सरकारी नौकरियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। न्यूज चैनल News 24 के एक वीडियो को शेयर करते हुए यह दावा किया जा रहा है। इस वीडियो में न्यूज एंकर वित्त मंत्रालय के एक मेमोरेंडम का जिक्र करते हुए कहता है कि केंद्र सरकार ने नई नौकरियों/पदों पर रोक लगा दी है।

क्या हो रहा वायरल-

वीडियो शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, “अच्छे दिन दिखाने वाले पीएम नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने अब रोज़गार देने से हाथ खड़े कर दिए हैं। किसी तरह की भी नौकरी/वैकेंसी केंद्र सरकार नहीं देगी। अगर नौकरी के लिए अप्लाई किया है तो अब वह भी रिजेक्ट हो जाएगा। सरसों/रिफाइंड तेल के भी दाम आसमान छू रहे हैं। पकौड़ा रोजगार भी गया नौकरी भी गई।”

क्या है इस वीडियो की सच्चाई-

पड़ताल शुरू करते हुए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया लेकिन हमें ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं मिली, जिसमें सरकार द्वारा नई सरकारी नौकरियों पर प्रतिबंध लगाने की बात कही गई हो। अगर इस तरह का फैसला केंद्र द्वारा लिया गया होता तो यह खबर मीडिया में जरूर होती।

पड़ताल के दौरान हमने पाया कि News 24 के इस वीडियो को साल 2020 में भी फेसबुक और ट्विटर पर तेजी से शेयर किया गया था।

साथ ही, हमें 5 सितंबर 2020 को वित्त मंत्रालय द्वारा किया गया एक ट्वीट मिला। इस ट्वीट के जरिए मेमोरेंडम को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया गया था। वित्त मंत्रालय ने ट्वीट के ज़रिए बताया कि भारत सरकार ने सरकारी पदों पर पाबंदी नहीं लगाई है। यूपीएससी, एसएससी, आरआरबी जैसी सरकारी एजेंसियों में भर्ती प्रकिया पहले की तरह ही जारी रहेगी।

Show comments

कॉलेजियम विवाद पर पूर्व CJI चंद्रचूड़ जवाब, जस्टिस कौल की किताब में क्या है दावा?

देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहलों में यूपी के 3 मॉडल, जानिए कैसे बदल रही ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी

iPhone Duo : आईफोन डुओ की स्क्रीन कुछ घंटों में टूटने का दावा, रिपेयर खर्च सुनकर उड़ जाएंगे होश, क्या यूजर्स को चिंता करनी चाहिए?

Hyundai की नई SUV में क्या है खास? कीमत, फीचर्स और माइलेज की पूरी जानकारी

Post Office RD Scheme : हर महीने 100 रुपए की बचत बनाएगी आपको मालामाल, जानें ब्याज, मैच्योरिटी और नियम

सभी देखें

TGT के 17,735 पदों पर आरक्षण को लेकर विवाद! चयन आयोग ने बताया सच, अभ्यर्थियों को दी ये सलाह

सीएम डॉ. मोहन यादव का फोकस अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर, इस प्लानिंग से होगा विकास

Houthi : हूती विद्रोही कौन हैं? सऊदी अरब और हूतियों में दुश्मनी क्यों ? क्या है उनका असली मकसद, ईरान किसलिए करता है मदद

जहरीली शराबकांड पर मोहन सरकार का बड़ा एक्शन, देवास और सागर के SP-कलेक्टर हटाए गए

डोनाल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप

अगला लेख