Dhanteras
✕

Fact Check: इस साल बोर्ड परीक्षा में 33% नहीं केवल 23% नंबरों में पास होंगे छात्र? जानिए सच

Updated: बुधवार, 20 जनवरी 2021 (12:30 IST)
सोशल मीडिया पर बोर्ड परीक्षा के पासिंग मार्क्स को लेकर एक खबर वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि इस साल होने वाली 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए जरूरी 33 प्रतिशत अंक को घटाकर 23 प्रतिशत कर दिया गया है।

क्या है वायरल-

सोशल मीडिया पर वायरल एक ग्राफिक में लिखा है कि 2021 में होने वाली बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए अब 33% नहीं बल्कि सिर्फ 23% अंकों की जरूरत होगी। इस ग्राफिक  में PM मोदी की तस्वीर भी लगी है।

क्या है सच-

केन्द्र सरकार की पॉलिसी/स्कीम्स/विभाग/मंत्रालयों को लेकर गलत सूचना को फैलने से रोकने के लिए काम करने वाले PIB फैक्ट चेक (PIB Fact Check) ने ट्वीट कर इस फेक खबर के बारे में लोगों को जागरुक किया है।

PIB Fact Check की तरफ से ट्वीट किया गया- “सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि 10वीं और 12वीं की 2021, बोर्ड परीक्षा में अब पास होने के लिए 33 प्रतिशत अंक को घटाकर 23 प्रतिशत कर दिया गया है। यह दावा फर्जी है। शिक्षा मंत्रालय ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है।”

इससे पहले सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही थी, जिसमें दावा किया जा रहा है कि गृह मंत्रालय ने सभी स्कूलों को एक बार फिर बंद करने का फैसला लिया है। PIB ने बताया था कि यह फेक न्यूज है और गृह मंत्रालय ने स्कूल-कॉलेजों को बंद करने से संबंधित ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया है।

Show comments

Houthi : हूती विद्रोही कौन हैं? सऊदी अरब और हूतियों में दुश्मनी क्यों ? क्या है उनका असली मकसद, ईरान किसलिए करता है मदद

डोनाल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप

Kinetic DX इलेक्ट्रिक स्कूटर, 102KM रेंज और 90KM/H की स्पीड, जानें फीचर्स

क्या पेड था पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलाने का विरोध, नितिन गडकरी ने खोल दी पोल

आज से काउंटर टिकट पर भी 10 लाख रुपए का इंश्योरेंस लागू, जानें मात्र 45 पैसे में कैसे मिलेगा फायदा?

सभी देखें

MLC Election Results 2026: यूपी, बिहार में MLC चुनाव परिणामों ने चौंकाया, जानिए कहां किसका पलड़ा भारी?

दोस्त से मिलने निकली 13 साल की लड़की, आधी रात मां को भेजा मैसेज- मैं खतरे में हूं, किडनैप्‍ड और गैंग रेप के आरोप

भोपाल में 5 मासूमों के साथ रेप मामले में प्यारे मियां को 10 बार उम्रकैद की सजा

चुनाव आयोग की भाषा पर माफी: संवैधानिक संस्था का संवाद इतना तीखा क्यों?

16,800 करोड़ का गुप्त खाता और खाड़ी देशों का पावर गेम : ट्रंप के दामाद जारेड कुशनर के आईफोन हैक में बड़ा खुलासा!

अगला लेख