Daily Horoscope
✕

सोशल मीडिया को भा रहा है पोती के डांस पर दादी का ‘ये’ रिएक्शन, VIDEO हुआ वायरल

Updated: गुरुवार, 11 अक्टूबर 2018 (12:31 IST)
सोशल मीडिया पर इन दिनों दादी-पोती का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। मरियम अली नाम की ट्विटर यूजर ने यह वीडियो अपनी दादी के साथ बनाया है। इस वीडियो में वह अपनी दादी के साथ खड़ी होकर मस्त होकर डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं और इसे शेयर भी कर रहे हैं। मरियम अली के इस वीडियो को अब तक 1.27 मिलियन बार देखा जा चुका है।

मरियम अली ने ट्विटर पर इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन दिया है- ‘मुझे लगा कि वह मुझे थप्पड़ मारने जा रही है। लेकिन इसके बजाय..’

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि मरियम मस्ती में नाच रही हैं, लेकिन उनकी दादी सीरियस होकर एकटक कैमरे की ओर देख रही हैं। उनके हाव-भाव देखकर आपके मन में भी आएगा कि वीडियो के आखिर में जरूर उन्हें अपनी दादी से थप्पड़ पड़ने वाला है। लेकिन जो होता है, उसे देखकर तो खुद मरियम भी हैरान रह गईं। जैसे ही वह अपनी दादी को डांस करने के लिए कहती हैं, तो वह उसके साथ डांस करना शुरू कर देती हैं।

सोशल मीडिया पर दादी-पोती के डांस की काफी तारीफ हो रही है। कुछ लोगों ने मरियम की दादी को ‘सबसे कूल दादी’ का खिताब भी दिया है।

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

राहुल गांधी की अमित शाह को चुनौती, बोले- मोदीजी को मेरे साथ खुली बहस के लिए मनाइए, SIR पर आमने-सामने हों

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

उत्तराखण्ड को मिला ₹1,475 करोड़ का विकास पैकेज, अमित शाह ने 62 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

संत भावविभोर, बोले- योगी सरकार के प्रयासों ने दीपोत्सव को बनाया वैश्विक पहचान

योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे

अगला लेख