Hanuman Chalisa
✕

Fact Check: क्या वाकई नए साल में घट जाएगी सरकारी कर्मचारियों की सैलरी, जानिए सच

Updated: मंगलवार, 29 दिसंबर 2020 (12:01 IST)
कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था की हालत खराब कर रखी है। भारतीय अर्थव्यवस्था भी कोरोना की मार झेल रही है। ऐसे में अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने की सरकार तमाम कोशिशें कर रही है। इस बीच सोशल मीडिया में एक खबर वायरल हो रही है कि नए साल से सरकारी कर्मचारियों का वेतन कम हो जाएगा। इसके पीछे श्रम कानून में बदलाव को वजह बताया जा रहा है।

क्या है वायरल-

एक न्यूज़ आर्टिकल में दावा किया गया है कि श्रम कानून में बदलाव होने के कारण अगले वर्ष यानी 2021 से सरकारी कर्मचारियों का वेतन कम हो जाएगा।

क्या है सच-

भारत सरकार की प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने वायरल खबर को अपनी पड़ताल में पूरी तरह से फर्जी पाया। PIB फैक्ट चेक के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा गया है- “एक न्यूज़ आर्टिकल में दावा किया जा रहा है कि श्रम कानून में बदलाव होने के कारण अगले वर्ष से सरकारी कर्मचारियों का वेतन कम हो जाएगा। PIB Fact Check में यह दावा फर्जी है। वेतन विधेयक, 2019 केंद्र और राज्य सरकारों के कर्मचारियों पर लागू नहीं होगा।”

इससे पहले PIB ने एक वायरल दावे का खंडन किया था कि आरबीआई ने सभी बैंकों को पासबुक के आखिरी पन्ने पर गीता का सार प्रिंट कराने का निर्देश दिया है। PIB ने ट्वीट कर बताया था कि वायरल दावा फेक है। आरबीआई ने बैंकों के लिए ऐसा निर्देश जारी नहीं किया है।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख