dharma sangrah

Fact Check: पश्चिम बंगाल में ओवैसी की पार्टी के साथ भाजपा ने किया गठबंधन? जानिए पूरा सच

Updated: शुक्रवार, 27 नवंबर 2020 (12:36 IST)
पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। बिहार में भाजपा-जदयू की सरकार बनने के साथ ही भाजपा का पूरा फोकस अब पश्चिम बंगाल पर हो गया है। इस बार भाजपा को बंगाल से बहुत उम्मीद है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही है कि बंगाल चुनाव के लिए भाजपा ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के साथ गठबंधन किया। भाजपा का एक कथित ट्वीट शेयर करते हुए फेसबुक और ट्विटर के यूजर्स यह दावा कर रहे हैं।

क्या है वायरल ट्वीट में-

भाजपा के नाम से किए गए ट्वीट में लिखा गया है- “हमने पश्चिम बंगाल के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए AIMIM के साथ गठबंधन किया है।”

क्या है सच-

पड़ताल शुरू करते हुए हमने भाजपा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को खंगाला। हमें पता चला कि वायरल ट्वीट जैसा कोई भी ट्वीट इस हैंडल से नहीं किया गया। बल्कि हमें 20 नवंबर का एक ट्वीट जरूर मिला, जिसमें भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नडडा ओवैसी की पार्टी को समाज तोड़ने वाला बता रहे हैं।

हमने वायरल ट्वीट को ध्यान से देखा और बीजेपी के असली ट्वीट्स से उसकी तुलना की। हमने पाया कि वायरल ट्वीट में भारतीय जनता पार्टी का ट्विटर हैंडल ‘@bjp4india’ लिखा है, जिसमें b, j और p अक्षर स्मोल लेटर में हैं। वहीं, भाजपा का आधिकारिक ट्विटर हैंडल ‘@BJP4India’ है, जिसमें b, j और p अक्षर कैपिटल लेटर में हैं।

वेबदुनिया ने अपनी पड़ताल में पाया कि भाजपा के नाम से वायरल ट्वीट फर्जी है। भाजपा ने AIMIM के साथ गठबंधन नहीं किया है।

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

क्या तिब्बत में आपदा के नुकसान को छिपा रहा है चीन?

Heavy Rain Alert: देश के 19 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, उत्तराखंड-यूपी में बिगड़े हालात

Top News 2 September: 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, राम मंदिर को मिलेगा पहला CEO; ईरान पर अमेरिकी हमले से बढ़ा तनाव

Priya Adhikari कौन हैं , नेपाल बाढ़ के बीच 6 दिन में किए 100 रेस्क्यू मिशन, सैकड़ों जिंदगियां बचाईं

मथुरा में जन्माष्टमी पर्व को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारियां अंतिम चरण में, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

अगला लेख