sundarkand

झूठ का सच: क्‍या है डॉ हैदिया की 'इमोशनल कहानी' की रियलिटी!

Updated: गुरुवार, 26 मार्च 2020 (16:55 IST)
कुछ तस्‍वीरें झूठी होती हैं, कुछ कहानियां और किस्‍से भी। कोरोना का संकट और अफवाहों के इस दौर में एक ऐसी ही तस्‍वीर और उसकी कहानी इंटरनेट पर वायरल हो रही है।

इसे इंडोनेशिया के एक डॉक्‍टर की तस्‍वीर बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि यह तस्‍वीर डॉ हैदियो अली की है। वे डॉक्‍टर हैं और एक अस्‍पताल में कोरोना के मरीजों का इलाज कर रहे थे। कहानी बताई जा रही है कि मरीजों का इलाज करते-करते खुद डॉ हैदियो भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए।

कई सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म पर डॉ हैदियो की तस्‍वीर को इमोशनल एंगल देकर शेयर किया जा रहा है।
तस्‍वीर में डॉ हैदियो अपने घर के बाहर वाले गेट पर मास्‍क लगाकर खड़े हैं, और इस तरफ आंगन में खड़े दो छोटे बच्‍चों को निहार रहे हैं।

कहा जा रहा है कि बच्‍चों के पीछे एक महिला भी है। इस महिला को प्रेगनेंट और गेट पर खड़े डॉ हैदियो की पत्‍नी बताया गया है। कहा गया है कि इसी महिला ने यह तस्‍वीर ली है जो कई देशों में वायरल हो रही है। डॉ हैदिया आखिरी समय में अपने बीवी और बच्‍चों को देखने के लिए आए थे और बाद में उनकी मौत हो गई।

एक इमोशनल मैसेज के साथ इस तस्‍वीर को खूब पसंद किया जा रहा है और कहा जा रहा है कि कोरोना वायरस इतना खतरनाक है कि इससे संक्रमित व्‍यक्‍ति अपने आखिरी समय में भी अपने बच्‍चों और परिवार वालों को गले नहीं लगा सकता है।

यह बिल्‍कुल सही बात है कि कोरोना बेहद खतरनाक और जानलेवा वायरस है, पूरी दुनिया इससे हताहत हो रही है। ऐसे में बचाव ही जिंदा रहने का एकमात्र उपाय है। लोगों को घर में ही रहने के लिए लॉकडाउन और कर्फ्यू लगाए गए हैं।

लेकिन यह भी सच है कि जिस तस्‍वीर को कोरोना से संक्रमित डॉ हैदियो की बताया जा रहा है वो उनकी नहीं है।
वास्‍तव में यह तस्‍वीर इंडोनेशिया की नहीं बल्‍की मलेशिया के एक डॉक्‍टर की है, जो फिलहाल मलेशिया में कोरोना के मरीजों का इलाज कर रहा है और इसे उनके कजिन भाई अहमद  अफरीदी ने 21 मार्च को फेसबुक शेयर की थी। यानी डॉ हैदिया अली वाली कहानी झूठी है।
लेखक के बारे में
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्‍म में मास्‍टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्‍कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्‍ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्‍हें फिल्‍ड रिपोर्टिंग का अच्‍छा-खासा अनुभव है। उन्‍होंने अखबार.... और पढ़ें

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख