biodatamaker
✕

क्या भारतीय परिधान पहन इमरान खान से मिले थे शी जिनपिंग...जानिए सच...

Updated: मंगलवार, 15 अक्टूबर 2019 (13:10 IST)
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। तस्वीर को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि इमरान से मिलने पहुंचे जिनपिंग ने भारतीय परिधान पहनी थी। साथ ही यह कहा जा रहा है कि जिनपिंग पर मोदी मैजिक का असर है। बता दें कि महाबलीपुरम में जब पीएम मोदी जिनपिंग से मिले थे, तो उन्होंने तमिलनाडु का पारंपरिक परिधान ‘वेष्टि’ पहना हुआ था।
 
क्या है वायरल तस्वीर में-
 
वायरल तस्वीर में जिनपिंग लाल बॉर्डर वाली सफेद धोती और पूरे बाजू वाला लंबा सफेद कुर्ता पहने नजर आ रहे हैं। वहीं, इमरान सफेद पठानी सूट और काले कोट में हैं।
 
इस तस्वीर को कई मलयाली भाषी यूजर्स ने फेसबुक पर शेयर किया है।

क्या है सच-
 
वायरल तस्वीर की पड़ताल के लिए हमने गूगल रिवर्स इमेज सर्च की मदद ली, तो पाया कि ये पिछले साल की तस्वीर है और फोटोशॉप्ड है। असल तस्वीर में जिनपिंग ने सफेद शर्ट और काले रंग का सूट पहन रखा है।

असल तस्वीर को Reuters के थॉमस पीटर ने खींचा है। इस तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा है- राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बीजिंग के ग्रेट हॉल ऑफ पीपल में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान से 2 नवंबर, 2018 को मुलाकात की। 
 
दरअसल, वायरल फोटोशॉप्ड तस्वीर को @Atheist_Krishna ट्विटर हैंडल से शेयर किया था।
बता दें कि कृष्णा अक्सर अपनी फोटोशॉप की गई तस्वीरों की वजह से चर्चा में रहते हैं। लोगों का उनका काम इतना पसंद आया कि अब उनसे अपनी फोटो से ‘छेड़छाड़’ करने के लिए रिक्वेस्ट भी आने लगे हैं। कृष्णा अब अपने हुनर से लोगों को खुशियां बांट रहे हैं।
 
<

DONE..............! pic.twitter.com/UF5ttXanxu

— Krishna (@Atheist_Krishna) October 7, 2019 >
<

I can only photoshop, but @Varun_dvn can make this a reality. https://t.co/4LL9mcRfSZ

< — Krishna (@Atheist_Krishna) May 6, 2019 >


<

DONE..............! pic.twitter.com/Kt8HAeaxHR

— Krishna (@Atheist_Krishna) October 3, 2019 >

<

DONE..............! pic.twitter.com/CpS9js3h1g

— Krishna (@Atheist_Krishna) September 22, 2019 >

<

DONE............! pic.twitter.com/UjAAgAJTTu

— Krishna (@Atheist_Krishna) September 18, 2019 >
Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

LIVE: बाराखंभा रोड से सुप्रीम कोर्ट तक इंडिया गठबंधन का मार्च, याचिका दाखिल करेंगे विपक्षी सांसद

भारत पर पाबंदी, खुद खरीदेंगे रूस से डीजल! डोनाल्ड ट्रंप की मनमानी पर भारी पड़ेगा पीएम मोदी का यह मास्टरस्ट्रोक

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

मोदी सरकार के लिए चुनौती बनता ‘लीडरलेस प्रोटेस्ट’, जंतर-मंतर पर जीती पुलिस, लेकिन कब तक बंद रहेगा कनॉट प्लेस और दिल्ली?

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

अगला लेख