ramcharitmanas
✕

मुर्शिदाबाद तिहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, लेन-देन में हुई थी हत्या

Updated: मंगलवार, 15 अक्टूबर 2019 (13:00 IST)
कोलकाता। मुर्शिदाबाद तिहरे हत्याकांड से देशभर में सनसनी मच गई थी। पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मुर्शिदाबाद के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने यहां बताया कि उत्पल बेहरा को जिले में सागरदीघि के साहापुर इलाके से सुबह गिरफ्तार किया गया। वह पेशे से राजमिस्री है।
ALSO READ: मुर्शिदाबाद के सनसनीखेज़ ट्रिपल मर्डर का आरएसएस एंगल : ग्राउंड रिपोर्ट
बंधु प्रकाश पाल (35), उनकी गर्भवती पत्नी ब्यूटी और उनके 8 वर्षीय बेटे अंगन के शव 8 अक्टूबर को मुर्शिदाबाद जिले के जियागंज में उनके घर में खून से लथपथ मिले थे। पुलिस ने बताया कि बेहरा ने दो जीवन बीमा पॉलिसियों के लिए पाल को पैसा दिया था।
 
पुलिस ने कहा कि हालांकि पाल ने पहली पॉलिसी के लिए रसीद दी थी, लेकिन उसने दूसरी पॉलिसी के लिए उसे रसीद नहीं दी। पाल और बेहरा के बीच पिछले कुछ सप्ताह से इस मामले को लेकर विवाद चल रहा था। पाल ने उसका अपमान भी किया था। इसके बाद बेहरा ने उसकी हत्या करने का फैसला किया। पुलिस का दावा है कि बेहरा ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।
 
बंधु प्रकाश पाल को आरएसएस से जुड़ा बताया गया था। हालांकि बंधु प्रकाश पाल की मां का दावा था कि बंधु प्रकाश पाल का संबंध राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) या भारतीय जनता पार्टी से नहीं था।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख