kalsarpa dosh calculator
✕

Fact Check: क्या वसुंधरा राजे 45 विधायकों के साथ कांग्रेस में हुईं शामिल? जानिए सच...

Published: शुक्रवार, 7 अगस्त 2020 (19:16 IST)
राजस्थान में जारी राजनीतिक उठा-पटक के बीच यूट्यूब का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता वसुंधरा राजे कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गई हैं। यह भी कहा जा रहा है कि राजे के साथ 45 विधायक भी भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

क्या है वायरल-

‘All Hindi Tips In India News’ नामक यूट्यूब चैनल ने ‘Vasundhara Raje 45 MLA के साथ कांग्रेस में हुई शामिल?’ शीर्षक के साथ वीडियो को पोस्ट किया है। वीडियो के थंबनेल पर एक तरफ वसुंधरा राजे की बड़ी-सी फोटो लगी है। नीचे अशोक गहलोत की एक फोटो लगी है और उसके पास राजे और गहलोत की साथ में एक तस्वीर लगी है। थंबनेल पर लिखा है- ‘गहलोत ने पायलट और बीजेपी को धो डाला’ और ‘वसुंधरा राजे 45 विधायकों के साथ कांग्रेस में शामिल?’।



क्या है सच-

वायरल वीडियो में एंकर ने शुरुआत में कहा कि वसुंधरा राजे और 45 विधायकों की भाजपा छोड़ने की खबरें आ रही हैं। हालांकि, एंकर ने बाद में कोई भी इस पर विस्तृत जानकारी नहीं दी। गौर करने वाली बात यह भी है कि एंकर ने वीडियो में कहीं नहीं कहा कि राजे और भाजपा विधायक कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले हैं।

पड़ताल जारी रखते हुए हमने इंटरनेट पर कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया, लेकिन हमें ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं मिली, जो वसुंधरा राजे की कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की बात कहती हो।

हालांकि, राजस्थान में जारी सियासी घमासान के बीच वसुंधरा राजे की चुप्पी से यह कयास जरूर लगाए जाने लगा कि राजे पार्टी से नाराज हैं। सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी हाल ही में वसुंधरा राजे पर कांग्रेस की सरकार बचाने में मदद करने का आरोप लगाया था।

वहीं, ताजा मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वसुंधरा राजे ने शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर उन्हें विश्वास दिलाया कि वे पार्टी के फैसले के साथ हैं। उन्होंने यह भी कहा कि विरोधी दल के लोग उनकी चुप्पी को नाराजगी और अलग होने से जोड़कर प्रचारित कर रहे हैं जो गलत है।

वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया कि वसुंधरा राजे की कांग्रेस में शामिल होने वाली वायरल खबर फर्जी है।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

Top News : ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की ऐतिहासिक बैठक से लेकर चक्रवात अकवान तक, 19 नवंबर की 5 बड़ी खबरें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

अगला लेख