sundarkand

Shah Rukh Khan को Jio के Ads से निकाला गया, फर्जी अकाउंट्स ने फैलाई ये अफवाहें

Updated: सोमवार, 29 जून 2020 (13:07 IST)
सोशल मीडिया पर आए दिन फर्जी खबरें आती रहती हैं। वहीं, आजकल फेमस लोगों के नाम पर फर्जी अकाउंट बनाकर हजारों लाइक्स और रीट्वीट्स पाने की कवायद भी तेज है। ऐसा ही एक ट्वीट मुकेश अंबानी के नाम पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान को जियो के विज्ञापनों से हटाने की बात कही है।
 
क्या है वायरल-
 
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के नाम से ट्विटर हैंडल @Realmukeshamban से ट्वीट किया गया, “मैं अपनी Jio सिम के एड से शाहरुख खान को निकाल रहा हूँ। आपकी क्या राय है बताईये!!” इस ट्वीट को 50,000 से अधिक लोगों ने लाइक किया और 10,000 से अधिक लोगों ने रीट्वीट किया है।

<

मैं अपनी Jio सिम के एड से शाहरुख खान को निकाल रहा हूँ।

आपकी क्या राय है बताईये!!

— Mukesh Ambani (@Realmukeshamban) June 20, 2020 >
 
ऐसे ही, मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी और जर्नलिस्ट अरनब गोस्वामी के नाम से कई ट्विटर हैंडल से भी यही दावा किया गया।

<

मैं अपनी Jio सिम के एड से शाहरुख खान को निकाल रही हूँ।

आपकी क्या राय है बताईये!!

— NITA AMBANI (@0Nita_ji) June 26, 2020 >

<

Reliance has removed Shah Rukh Khan from jio sim's add, and has been replaced by "Akshay Kumar" - #BoycottKhans

— Arnaw Goswami (@ArnawMGoswami) June 21, 2020 >
वहीं, उत्तरप्रेदश की भाजपा विधायक डॉ. सरोजिनी अग्रवाल ने इस फर्जी खबर के झांसे में आकर ट्वीट कर दिया, “समाचार है कि रिलायंस ने शाहरुख खान को jio सिम के एड से निकाल दिया गया है, और उसकी जगह "अक्षय कुमार" को "सेलेक्ट" किया गया है।” इस ट्वीट को लगभग 6,000 लोगों ने रीट्वीट किया है और 33,000 से अधिक लोगों ने लाइक किया है।

<

समाचार है कि रिलायंस ने शाहरुख खान को jio सिम के एड से निकाल दिया गया है, और उसकी जगह "अक्षय कुमार" को "सेलेक्ट" किया गया है- -#BoycottKhans

— Dr. Sarojini Agarwal MLC (@BjpSarojini) June 21, 2020 >
 
क्या है सच-
 
मुकेश अंबानी का कोई ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट नहीं है और किसी मीडिया संस्थान ने यह रिपोर्ट नहीं किया है कि मुकेश अंबानी ने ऐसा कोई बयान दिया है। वहीं, नीता अंबानी और अर्नब गोस्वामी भी ट्विटर पर नहीं हैं।
 
वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया है कि शाहरुख खान को जियो के विज्ञापनों से निकालने की खबर फर्जी है।

Show comments

CJP का 5 सितंबर को दिल्ली में बड़ा विरोध मार्च, वादाखिलाफी पर सरकार को घेरा

CJP के दीपके ने लिखा शिक्षा मंत्रियों को पत्र, सरकारी स्कूलों की बदहाली पर उठाए 6 तीखे सवाल

संदीपा धर पहुंचीं कश्मीर स्थित अपने पुश्तैनी घर, 90 साल पुरानी लकड़ी की अलमारी में मिलीं परिवार की अनमोल यादें

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

मोदी-ट्रंप की G7 मुलाकात में क्या हुआ था? अमेरिकी राजदूत का बड़ा दावा- भारत ने कहा था ‘सवाल मत पूछिए’, फिर ट्रंप ने बदल दिया प्लान

सभी देखें

जर्मनी: बुजुर्गों और बीमारियों पर बढ़ते खर्च का बोझ कौन उठाए

Top News 25 August: 5 शहरों में 35 रुपये किलो प्याज, दिल्ली-NCR में बारिश; ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से राहत

H-1B वीजा पर US का नया प्लान, भारत पर क्या होगा असर?

Onion Price Hike : प्याज महंगा होते ही सरकार का बड़ा एक्शन, इन 5 शहरों में 35 रुपए किलो मिलेगा

6 का वादा, अब सिर्फ 3 सिलेंडर, तमिलनाडु में LPG सिलेंडर योजना पर सियासी घमासान, BJP ने विजय सरकार पर साधा निशाना

अगला लेख