Daily Horoscope
✕

Fact Check: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिया खलीफा के पोस्टर को खिलाया केक? जानिए पूरा सच

Updated: सोमवार, 8 फ़रवरी 2021 (13:28 IST)
हाल ही में कई मशहूर हस्तियों ने भारत में चल रहे किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए ट्वीट किया था। इन हस्तियों में पॉप स्टार रिहाना, क्लाइमेट एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग और पूर्व पोर्न स्टार मिया खलीफा जैसे बड़े नाम शामिल थे। अब सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें कुछ लोग मिया खलीफा की तस्वीर को केक खिलाते नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि किसान आंदोलन के समर्थन में किए गए ट्वीट के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिया खलीफा की तस्वीर को केक खिलाया।

क्या है वायरल-

ट्विटर यूजर ‘चौधरी ईशवर सिंह रोड़’ ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए इंग्लिश में एक कैप्शन लिखा जिसका हिंदी अनुवाद है- ‘इतनी गुलाम मानसिकता?  तुष्टिकरण की चरमसीमा।।।उफ़।। कांग्रेसी तरीका! कांग्रेसी की सबसे प्रभावी और भारत विरोधी विचारधारा!?’

क्या है सच-

हमने वायरल हो रही तस्वीर को गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च किया, तो हमें gettyimages पर एक तस्वीर मिली, जो हूबहू वायरल फोटो जैसी थी। लेकिन फोटो में मिया खलीफा की जगह राहुल गांधी की तस्वीर थी। 19 जून 2007 को अपलोड की गई इस तस्वीर के साथ दिए गए डिस्क्रिप्शन के मुताबिक, भारतीय युवा कांग्रेस समर्थकों ने 19 जून, 2007 को नई दिल्ली में राहुल गांधी के 37वें जन्मदिन के जश्न के दौरान एक विशाल जन्मदिन का केक काटा था।

दोनों तस्वीरों में समानता देखी जा सकती हैं।

वेबदुनिया की पड़ताल में वायरल दावा फर्जी निकला। वायरल हो रही फोटो एडिटेड है। असली तस्वीर में कांग्रेस समर्थक राहुल गांधी के पोस्टर को केक खिला रहे हैं, न कि मिया खलीफा को।

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख