Hanuman Chalisa
✕

क्या प्रदर्शनकारियों से डरकर घर के पिछवाड़े से भागे असम के सीएम...जानिए वायरल तस्वीर का सच...

Updated: बुधवार, 18 दिसंबर 2019 (13:13 IST)
नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 के संसद में पारित होने के बाद उत्तर पूर्वी राज्य असम में हिंसक प्रदर्शन हुए। प्रदर्शनकारियों ने असम के मुख्यमंत्री सरबानंद सोनोवाल के डिब्रूगढ़ स्थित घर पर भी पथराव किया। काफी दिनों से सीएम सोनोवाल की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। तस्वीर में मुख्यमंत्री एक अस्थायी सीढ़ी से नीचे उतरते हुए दिख रहे हैं। तस्वीर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों से बचने के लिए सोनोवाल को उनके घर के पिछवाड़े से भागना पड़ा।
 
क्या है वायरल-
 
Jagmohan Kaushal ट्विटर हैंडल से तस्वीर शेयर करते हुए लिखा गया है- ‘CAB और NRC के नाम पर देश को टुकड़े-टुकड़े करने का मंसूबा रखने वाले एक दिन ऐसे ही देश छोड़कर भागेंगे... (अपने घर के पिछवाड़े से भागता असम का भाजपाई मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल)।’

<

#CAB और #NRC के नाम पर देश को टुकड़े-टुकड़े करने का मंसूबा रखने वाले एक दिन ऐसे ही देश छोड़कर भागेंगे...

(अपने घर के पिछवाड़े से भागता असम का भाजपाई मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल) pic.twitter.com/AbLw5zCsS8

— Jagmohan Kaushal (@JagmohanKausha2) December 13, 2019 >
 
फेसबुक यूजर Syed Tahir ने तस्वीर शेयर कर लिखा- ‘अपने ही घर के पिछवाड़े से भागते इस व्यक्ति को पहचानते हैं? BJP का नेता है ये. हिंट : एक राज्य के मुख्यमंत्री हैं। असम, मिज़ोरम, त्रिपुरा और नागालैंड मे जनता संघ-भाजपा नेताओं को ढूँढ-ढूँढकर ठोक रही है।’


 
क्या है सच-
 
एक यूजर ने ऐसे ही एक पोस्ट पर कमेंट कर लिखा है कि यह तस्वीर गोवाहाटी में JICA प्रोजेक्ट के इंस्पेक्शन के दौरान की है।

चूंकि वायरल तस्वीर में असम के एक समाचार चैनल प्राग न्यूज का लोगो लगा है, तो हमने इसके यूट्यूब चैनल पर कुछ कीवर्ड्स की सहायता से वह वीडियो ढ़ूंढ ही लिया, जिससे यह तस्वीर ली गई है।
 
यह वीडियो मई, 2019 का है, जब सोनोवाल और असम के शिक्षा मंत्री सिद्धार्थ भट्टाचार्य राज्य में एक जल परियोजना का निरीक्षण करने के लिए गए थे।

 
वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया है कि वायरल दावा ‘प्रदर्शनकारियों से डरकर घर के पिछवाड़े से भागे असम के सीएम’ गलत है। वायरल तस्वीर मई 2019 की है, जब सीएम सोनोवाल एक जल परियोजना का निरीक्षण करने के लिए गए थे।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

Yogi Adityanath : रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे CM योगी, अंतिम बिदाई में निकले आंसू, हरिद्वार में अंतिम संस्कार

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

EPF का नया Systematic Withdrawal Plan : रिटायरमेंट के बाद हर महीने निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए टैक्स लगेगा या नहीं?

Rajasthan Panchayat Election Results : राजस्थान के गांवों ने BJP को दिया जवाब? राहुल गांधी का बड़ा बयान

अगला लेख