suvichar
✕

Fact Check: कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद बेहोश हुए सेना के जवान? जानिए VIRAL वीडियो का सच

Published: मंगलवार, 31 अगस्त 2021 (14:31 IST)
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसे शेयर कर दावा किया जा रहा है कि पंजाब में कोरोना वैक्‍सीन लगवाने के बाद सेना के कई जवान बेहोश हो गए और कुछ जवानों की मौत भी हो गई। वीडियो में सेना के कई जवान बेहोशी की हालत में जमीन पर गिरे नजर आ रहे हैं और कुछ जवान उन्हें CPR देते हुए दिख रहे हैं।

क्या हो रहा वायरल?

ट्विटर यूजर्स वीडियो को शेयर करते हुए लिख रहे हैं, “देश के फौजियों ने वैक्सीन लगवाई ओर जब वो दौड़ रहे थे तो बहुत लोग बेहोश हो गए हैं और कइयों को भयंकर बीमारी दिल का दौरा पड़ा और कही फोजियो ने दम तोड़ दिया। मीडिया पूरी तरह चुप बैठा है. पंजाब भारत....अब बताओ वैक्सीन सही है या गलत...”

क्या है सच्चाई?

वीडियो वायरल होने के बाद भारत सरकार की संस्था प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PI‌‌B) की फैक्ट चेक टीम ने ट्वीट कर वायरल वीडियो के साथ किए जा रहे दावे का खंडन कर उसे फेक बताया।

PIB फैक्ट चेक ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, “यह वीडियो एक फ़र्ज़ी दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि वैक्सीन लगवाने के बाद सेना के कई जवान बेहोश हो गए। इस वीडियो का #COVID19Vaccination से कोई सम्बन्ध नहीं है। ट्रेनिंग के दौरान भीषण गर्मी और उमस के कारण जवान बेहोश हो गए थे।”

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंजाब के पठानकोट के पास भारतीय सेना की ट्रेनिंग के दौरान भीषण गर्मी के कारण करीब दो दर्जन जवान बेहोश हो गए थे। उनमें से एक जवान की मौत भी हो गई थी।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख