Daily Horoscope
✕

Fact Check: क्या चाय पीने से सच में नहीं होगा कोरोना? संक्रमित व्यक्ति भी होगा ठीक? जानिए सच्चाई

Updated: सोमवार, 10 मई 2021 (13:23 IST)
देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सोशल मीडिया पर इस महामारी को लेकर कई अफवाहें फैल रही हैं। ट्विटर, फेसबुक और व्हॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग कोरोना से बचाव के लिए तरह-तरह के उपाय शेयर कर रहे हैं। एक ऐसे ही दावे में कहा जा रहा है कि चाय पीने से कोरोना वायरस के संक्रमण को बचा जा सकता है और इससे संक्रमित व्यक्ति भी जल्दी स्वस्थ हो सकता है।

क्या है दावा-

‘खूब चाय पीयो और पिलाओ, चाय पीने वालों के लिए खुशखबरी’ शीर्षक के साथ एक खबर में लिखा गया है कि अमेरिका के विख्यात सीएनएन न्यूज चैनल के मुताबिक, चीन के विख्यात कोरोना वायरस विशेषज्ञ डॉ। ली वेनलियानग अपनी मृत्यु के पूर्व यह कह गए हैं कि केमिकल Methylxanthine, Theobromine और Theophylline कोरोना वायरस को मार सकते हैं और ये तीनों केमिकल चाय में पाए जाते हैं। ऐसे में यदि कोई दिन में तीन कप चाय पीता है, तो वह कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं होगा और यदि संक्रमित व्यक्ति चाय पीता है, तो कुछ ही दिन में वह संक्रमण से मुक्त हो सकता है।  

क्या है सच-

भारत सरकार की प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेक टीम ने वायरल हो रही खबर की पड़ताल की और लोगों को इसकी सच्चाई बताई। PIB फैक्ट चेक ने ट्वीट कर बताया कि वायरल खबर में किया गया दावा फर्जी है। इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि चाय के सेवन से कोरोना के संक्रमण का खतरा कम किया जा सकता है।

इससे पहले PIB ने एक और वायरल मैसेज का खंडन किया था जिसमें दावा किया गया है कि लंबे समय तक मास्क के उपयोग से शरीर में कार्बन डाइऑक्साइड की अधिकता और ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। PIB ने ट्वीट कर बताया था कि यह दावा फर्जी है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख