biodatamaker

Fact Check: क्या वाकई ऑक्सीजन सिलेंडर की जगह इस्तेमाल कर सकते हैं नेबुलाइजर मशीन? जानिए सच

Published: सोमवार, 26 अप्रैल 2021 (12:36 IST)
देश में कोरोनावायरस की दूसरी लहर कहर बरपा रही है। कोरोना संक्रमण के नए मामले रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं, जिसके चलते अस्‍पतालों में बेड, जरूरी दवाइयों और ऑक्सीजन की किल्लत हो गई है। यहां तक कि ऑक्सीजन की कमी के कारण मरीजों की जान तक जा रही है। ऐसे समय में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक डॉक्टर कोरोना मरीजों को ऑक्‍सीजन सिलिंडर की जगह नेबुलाइजर मशीन के इस्‍तेमाल की सलाह दे जा रहा है। चूंकि, यह दावा एक डॉक्टर ने किया है, तो लोग इसे सच मानते हुए जमकर शेयर कर रहे हैं।

जानें, वायरल वीडियो में क्या है-

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में फरीदाबाद के सर्वोदय अस्पताल के डॉक्टर आलोक कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन सिलेंडर के पीछे भागने के बजाय नेबुलाइजर मशीन का इस्तेमाल करने की सलाह देते नजर आ रहे हैं। उनका दावा है कि हमारे वातावरण में पर्याप्त मात्रा में ऑक्‍सीजन है, जो हमें नेबुलाइजर मशीन की मदद से मिल सकता है।

क्या है इस वीडियो की सच्चाई-

वीडियो वायरल होने के बाद सर्वोदय अस्पताल ने ट्वीट कर इस दावे को खारिज किया है। अस्पताल ने लिखा कि ‘यह वीडियो किसी भी तरह के वैज्ञानिक अध्ययन पर आधारित नहीं है। सर्वोदय अस्पताल इस दावे का समर्थन नहीं करता है। साथ ही, अस्पताल ने लोगों से अपील की कि इस तरह का प्रयोग अपने डॉक्‍टर की सलाह के बगैर न करें। इससे आपकी तबियत बिगड़ सकती है।

वहीं, अब डॉ. आलोक ने सफाई देते हुए एक और वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि उनसे गलत मैसेज चला गया है। नेबुलाइजर मशीन, ऑक्सीजन सिलेंडर का विकल्प बिलकुल भी नहीं है।

Show comments

लॉन्च हुआ सस्ता 5G स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, जानिए फीचर्स

MG Hector Tomahawk PHEV लॉन्च, 1100 KM से ज्यादा की रेंज, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या होती है फ्लैश फ्लड? क्यों पहाड़ों से अचानक आता है बर्बादी का सैलाब और नेपाल प्रलय से भारत क्यों है अलर्ट पर

Gen Alpha मैदान में, पटना BPSC प्रदर्शन में 6 साल का आदित्य आया सुर्खियों में, CM सम्राट चौधरी के इस्तीफे की कर दी मांग

नितिन गडकरी का संन्यास वाला बयान संगठन के बाद सरकार में पीढ़ी परिवर्तन का संकेत?

सभी देखें

भोपाल में बुजुर्ग दंपती को 97 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर 22 लाख की ठगी, फर्जी सुप्रीम कोर्ट आदेश से डराया

उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान, 3.09 लाख से अधिक महिलाएं बनीं लखपति दीदी

नेपाल त्रासदी में मध्यप्रदेश के कई लोगों के फंसे होने की आंशका, दिल्ली में बनाया गया कंट्रोल रूम, हेल्पलाइन नंबर जारी

रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, बहनों के साथ सहयोगी की फ्री यात्रा

वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे 31 अगस्त से होगा शुरू: अब सिर्फ 4 घंटे में पूरा होगा मुंबई का सफर

अगला लेख