sundarkand

Fact Check: क्या सांस रोकने के इस टेस्ट से कोरोना संक्रमण का पता लगाया जा सकता है? जानिए सच

Published: बुधवार, 21 अप्रैल 2021 (15:40 IST)
सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस को लेकर कई तरह की अफवाहें फैल रही हैं। ऐसे ही एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि यदि कोई व्यक्ति किसी परेशानी के बिना एक निश्चित समय के लिए अपनी सांस रोक सकता है तो उसे कोरोना की बीमारी नहीं है। यूजर्स इसे कोरोना का टेस्ट बताकर शेयर कर रहे हैं।

क्या है वायरल वीडियो में-

फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सऐप, हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में एक सीधी रेखा है, जिसे तीन हिस्सों में बांटा गया है। पहले हिस्से में सांस लेने, दूसरे में सांस रोकने और तीसरे में सांस छोड़ने के लिए कहा गया है। वीडियो को शेयर करते हुए यूजर्स लिख रहे हैं, “यदि आप बिंदु के अनुसार A से B तक सांस रोक लेते हो तो आप कोरोना से मुक्त हो सकते हो।”

क्या है सच्चाई-

वेबदुनिया ने वायरल हो रहे दावे को लेकर इंटरनेट पर सर्च किया तो हमें विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की वेबसाइट पर मिथ बस्टर सेक्शन मिला। इस सेक्शन में लिखा है कि 10 सेकंड या अधिक समय तक बिना परेशानी के सांस को रोक लेना इस बात का सबूत नहीं है कि आप कोरोना संक्रमण से मुक्त हैं।

WHO ने स्पष्ट किया है कि इस ब्रीदिंग एक्सरसाइज से कोरोना संक्रमण का पता नहीं लगाया जा सकता। WHO के मुताबिक, ऐसा करना खतरनाक है और कोरोना संक्रमण की जांच का बेस्ट तरीका यह है कि आप लैब में टेस्ट करवाएं।

भारत सरकार की प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने भी पिछले साल ऐसे ही एक फर्जी दावे के बारे में ट्वीट कर बताया था। PIB फैक्ट चेक ने अपने ट्वीट में लिखा है, “दावा: यदि आप बिना किसी परेशानी के 10 सेकंड के लिए अपनी सांस रोक सकते हैं, तो आपको कोरोनो की बीमारी नहीं है। PIB फैक्ट चेक: कोरोना वायरस से पीड़ित कई युवा 10 सेकंड से ज्यादा अपनी सांस रोक पाने में सक्षम होंगे, जबकि कई बुजुर्ग इतनी देर अपनी सांस को नहीं रोक सकेंगे। निष्कर्ष: फेक खबर।”

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

यूपी में 'आधी आबादी' पर दांव, क्या डिंपल यादव बन सकती हैं सपा का CM चेहरा?

केरल में ओणम पर शराब बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, 8 दिनों में 771 करोड़ रुपए की बिक्री

Raksha Bandhan 2026 : बहनों के लिए फ्री बस सेवा, 1,200 रुपए तक प्रोत्साहन पाएंगे चालक-परिचालक

CM योगी का सख्त निर्देश- विकास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक्सप्रेसवे से डिजिटल लाइब्रेरी तक काम समय पर पूरा करें

कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! योगी सरकार का APAAR ID पर फोकस, डिजिटल रिकॉर्ड से छात्रवृत्ति तक होंगे आसान

अगला लेख