ramcharitmanas

क्या रोहिंग्या मुसलमानों से मुलाकात के लिए प्रियंका चोपड़ा ने पहना बुर्का, जानिए सच

Updated: मंगलवार, 10 जुलाई 2018 (13:05 IST)
सोशल मीडिया पर इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की एक तस्वीर को खूब शेयर किया जा रहा है, जिसमें वो बुर्का पहनी हुई हैं। दावा किया जा रहा है कि प्रियंका ने बांग्लादेश में कट्टरवादी रोहिंग्या मुसलमानों से मुलाकात के दौरान यह बुर्का पहना था।
 
‘योगी आदित्यनाथ की सेना’ नाम के फेसबुक पेज ने 5 जुलाई को इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए मैसेज लिखा था- ‘दोगले फ़िल्मबाजों का दोगलापन, भारत मे घूमो तो फूहड़ परिधान लेकिन बांग्लादेश के कट्टरवादी रोहिंग्या मुसलमानों से मिलते समय बुरखा’। इसके बाद इसे अबतक 11,500 से ज्यादा बार शेयर किया जा चुका है और लगभग 4000 लोगों ने इसे लाइक भी किया है। यह तस्वीर ट्विटर पर भी शेयर किया जा रहा है।
 


बता दें कि मई 2018 में जब प्रियंका चोपड़ा यूनिसेफ की सद्भावना राजदूत के तौर पर बांग्लादेश के कॉक्स बाजार में रोहिंग्या शरणार्थी शिविर में पहुंची थीं, तो उनकी यात्रा की बहुत आलोचना हुई।
 
क्या है इस वायरल तस्वीर का सच..
 
जब हमने प्रियंका चोपड़ा और बुर्का कीवर्ड्स से गूगल पर इमेज सर्च किया तो हमें आउटलुक की वेबसाइट पर मार्च 2010 में अपलोड की गई एक तस्वीर मिली। इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा वैसी ही बुर्का में थीं और पास में वही लड़की थी, जो वायरल तस्वीर में नजर आ रही है।
 
मतलब साफ है कि यह तस्वीर रोहिंग्या शरणार्थी शिविर का दौरा करते वक्त की नहीं है। तो यह तस्वीर कब की है.. दरअसल, यह तस्वीर साल 2011 में आई विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘सात खून माफ’ की शूटिंग के दौरान की है। प्रियंका 2010 में फिल्म की शूटिंग के लिए श्रीनगर में थीं, यह तस्वीर उसी वक्त की है।

Show comments

AI Child की अनोखी कहानी वायरल, महिला ने इंटरनेट पर कराया ‘AI बेटे’ Lumen से परिचय; 17 घंटे की मेहनत के बाद ‘जन्म’ का दावा

रॉयल एनफील्ड Classic 350 Gorkha Edition लॉन्च, कीमत ₹2.11 लाख; गोरखा रेजिमेंट को समर्पित

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिसा, मोदी सरकार ने इसे सेफ बनाया, अब्दुल्ला से मिलकर बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

बेजुबान, मासूम Laika Dog की वो दर्दनाक कहानी जिसे बनाया अंतरिक्ष की पहली यात्री… जो वापस धरती पर लौट न सकी

तमिलनाडु की विजय सरकार का यू-टर्न, CJP और लेफ्ट के प्रदर्शन में जाने से छात्रों को रोकने वाला आदेश वापस

सभी देखें

USCIRF ने RSS पर प्रतिबंध की मांग की, मोहन भागवत के अमेरिकी दौरे से पहले बढ़ा विवाद

दिल्ली में पाकिस्तानी हाई कमीशन पर चला बुलडोजर, वीजा काउंटर के पास अवैध निर्माण ध्वस्त; जानें क्यों हुई कार्रवाई

चीनी के दाम 65 रुपये किलो, 15 दिन में 15 रुपए बढ़े दाम; क्यों बढ़ रहे हैं कीमत?

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का ईरान पर सबसे बड़ा आर्थिक हमला, इकोनॉमिक डी-डे घोषित

Top News 20 August: पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश से हाहाकार, वंदे मातरम् पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, ईरान पर ट्रंप सख्त

अगला लेख