sundarkand

क्या BJP IT सेल से जुड़ने से मिलेंगे 300 रुपए प्रतिदिन? जानिए हकीकत

Updated: मंगलवार, 5 जून 2018 (12:51 IST)
इन दिनों सोशल मीडिया पर भाजपा की आईटी सेल का हिस्सा बनने के नाम पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है। इस मैसेज में एक लिंक देकर लिखा गया है- ‘आज ही जुड़े BJP IT सेल से और पाये पैसे कमाने का मौका कम से कम 300/दिन और साथ ही मोदीजी को 2019 जीतने मे मदद करे’।
 
जानें, सच क्या है.. 
वायरल मैसेज में जिस वेबसाइट का जिक्र किया गया है, वह http://www.bjƿ.com है, जो पहली नजर में किसी को भी भाजपा की वेबसाइट लग सकती है। लेकिन इस लिंक में bjƿ में लिखा गया ‘ƿ’ असल में ‘p’ नहीं है, बल्कि एक लैटिन अक्षर है, जिसे 'wynn' कहा जाता है। जब आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे तो ये आपको सीधे http://www.xn--bj-o1a.com वेबसाइट पर ले जाएगी। दरअसल, यह एक स्पैम लिंक है, जिसे BJP की फेक वेबसाइट से हाइपरलिंक किया गया है।
 
आपको बता दें कि भाजपा की असली वेबसाइट http://www.bjp.org है, लेकिन अगर आप www.bjp.com के नाम से भी सर्च करते हैं तो भी भाजपा की वेबसाइट ही खुलेगी। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि अक्सर बड़ी संस्थाएं मिलते-जुलते नामों का रजिस्ट्रेशन खुद ही करा लेतीं हैं, ताकि लोग नकली वेबसाइट पर जाकर धोखा न खाएं। 
 
भाजपा की असली वेबसाइट कुछ इस तरह दिखती है.. 
जब हमने भाजपा की आईटी सेल की वेबसाइट देखी, तो उस पर भी लिखा था- ‘भाजपा आयटी सेल यह निस्वार्थ भावना से पार्टी तथा समाज हित हेतु काम करने वाले और आयटी क्षेत्र से जुडे कार्यकर्ताओं का समूह है। यह कोई व्यापारी प्रतिष्ठान या कंपनी नहीं है जिससे जुडने से आपको कोई आर्थिक लाभ हो। कृपया नौकरी या आर्थिक लाभ के उद्देश से यहा ना जुडें। यदि कोई व्यक्ति या इंटरनेट से जुडी लिंक आपको ऐसा आश्वासित करती है तो कृपया उसे असत्य मानें और बिलकुल विश्वास ना करें’।
 
हमारा लोगों से अनुरोध है कि इस फेक मैसेज के झांसे में न आएं और लिंक पर अपनी महत्वपूर्ण निजी जानकारियां शेयर न करें।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख