ramcharitmanas
✕

क्या अमृतसर ट्रेन हादसे के ड्राइवर ने आत्महत्या कर ली है.. जानिए सच..

Updated: मंगलवार, 23 अक्टूबर 2018 (17:52 IST)
अमृतसर ट्रेन हादसे को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है। सोशल मीडिया पर एक ब्रिज पर फंदे पर लटके शख्स की कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहा है और दावा किया जा रहा है कि अमृतसर हादसे के बाद उस ट्रेन के ड्राइवर ने आत्महत्या कर ली है। इस पोस्ट को अलग-अलग सोशल नेटवर्किंग साइटों पर कई लोगों ने शेयर किया है। कई लोग इस आत्महत्या के लिए राजनेताओं पर आरोप भी मढ़ रहे हैं।

क्या है वायरल पोस्ट में..

वायरल पोस्ट में तीन चीजें हैं..

दो फोटो: इसमें लाल रंग की टी-शर्ट पहने हुए एक शख्स फंदे से लटका दिख रहा है।

एक वीडियो: इसमें फंदे से लटका वही शख्स दिख रहा है। घटनास्थल पर एक पुलिसवाला फोन पर बात कर रहा है। उसके पास में एक आदमी खड़ा है। इस वीडियो के अंत में एक बाइक दिखती है, जिसका नंबर है- PB46X1058।

क्या है सच्चाई..

हमने सबसे पहले ट्रेन ड्राइवर की आत्महत्या की खबर को गूगल पर सर्च किया लेकिन हमें कहीं भी यह खबर नहीं मिली। अगर यह घटना घटी होती, तो जरूर किसी न ‍किसी मीडिया हाउस में छपी होती।

ट्विटर पर हमें ‘द प्रिंट’ की एसोसिएट एडिटर चितलीन के सेठी का एक ट्वीट मिला। इस ट्वीट में उन्होंने अमृतसर के पुलिस कमिश्नर एस श्रीवास्तव के हवाले से बताया है कि ट्रेन ड्राइवर अरविंद कुमार ने खुदकुशी नहीं की है। उन्होंने यह भी बताया कि जो चिट्ठी वायरल हो रही है वह सुसाइड नोट नहीं बल्कि अरविंद कुमार का रेलवे प्रशासन को दर्ज कराया गया बयान है।

अब सवाल यह है कि इन तस्वीरों में दिखना वाला शख्स कौन है। इस बात का पता लगाने के लिए हमने वायरल तस्वीरों को गूगल रिवर्स इमेज सर्च करके देखा लेकिन इनका सोर्स पता नहीं लग सका।

फिर हमने मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाइवेज की साइट https://parivahan.gov.in/ पर घटनास्थल पर रखी बाइक के नंबर से गाड़ी मालिक के बारे में सर्च किया, तो पता चला कि यह बाइक पंजाब में तरनतारन के हरपाल सिंह की है।

हरपाल सिंह के बारे में खोजने पर हमें पंजाब केसरी की 21 अक्टूबर की एक न्यूज मिली। पंजाब केसरी की खबर के मुताबिक कस्बा भिक्खीविंड के हरपाल सिंह ने नहर के पुल के साथ लगे गार्डर पर रस्सी डालकर फांसी लगाई थी। हरपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह ने बताया है कि उसके बेटे की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। इस खबर में वायरल वीडियो भी लगा हुआ है।

हमारी पड़ताल में हमने पाया है कि अमृतसर हादसे के ट्रेन ड्राइवर के सुसाइड करने वाले दावे फर्जी हैं।

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

RBI Monetary Policy 2026: आज से RBI की बड़ी बैठक! क्या महंगी होगी आपकी होम लोन EMI?

Top News 5 October: सुप्रीम कोर्ट में CEC मामले पर सुनवाई, GST में बड़े बदलाव की तैयारी

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

अगला लेख