Bhai Dooj
✕

Fact Check: क्या नाक में नींबू का रस डालने से खत्म होगा Corona? जानिए सीधे Experts से

Updated: मंगलवार, 4 मई 2021 (16:03 IST)
कोरोना वायरस का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। इससे बचाव के लिए एलोपैथिक दवाइयों की मदद ली जा रही है। लेकिन दूसरे उपाय भी किए जा रहे हैं। ताकि संक्रमण की चपेट में आने से बच सकें। कोरोना काल के दौर में वायरल पोस्ट की सच्चाई जाने बिना वायरल नुस्खों को मान लेना सेहत के लिए घातक साबित हो सकता है। वायरल नुस्खों को अच्छे से समझकर या डॉक्टर से सलाह लेकर ही अमल में लाएं। हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि नींबू के रस की कुछ बूंदे नाक में डालने से कोरोना खत्म हो जाएगा। इस दावे में कितनी सच्चाई है? इसके लिए वेबदुनिया ने आयुर्वेदिक विशेषज्ञों से चर्चा की। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा-

डॉ. अनुराग जैन एमडी (आयुर्वेद) ने कहा कि ‘इससे नाक में जमा कफ निकल जाता है। लेकिन वैज्ञानिक तौर पर इसका कोई प्रमाण नहीं है कि इससे कोरोना वायरस खत्म होगा। वहीं, आम इंसान भी डॉक्टर की सलाह से ही नाक में कुछ भी डालें। हां, आप नाक में नारियल का तेल और घी जरूर लगा सकते हैं। इनका शास्त्र में भी उल्लेख है।’

डॉ. अमित हार्डिया, एमडी (आयुर्वेद) ने बताया कि, ‘इसका वर्तमान में कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि नींबू का रस डालने से कोरोना वायरस ठीक हो जाएगा। वैज्ञानिक डाटा मिलने के बाद ही इस तरह की चीजों को अप्रूवल मिलना चाहिए।’

भारत सरकार की प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने भी इस वायरल वीडियो को गलत बताया है। PIB ने अपने ट्वीट में लिखा है कि, ‘सोशल मीडिया पर साझा किए जा रहे वीडियो में दावा किया जा रहा है कि नाक में नींबू का रस डालने से कोरोना वायरस तुरंत खत्म हो जाएगा। वीडियो में किया गया दावा फर्जी है। इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि नींबू का रस डालने से कोविड-19 को खत्म किया जा सकता है।’

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

अहमदाबाद को मिली ट्रैफिक जाम से मुक्ति की बड़ी सौगात, अमित शाह ने किया 464 करोड़ रुपए के इस्कॉन-सानंद एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

MP में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौमाता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

अगला लेख