Daily Horoscope
✕

Fact Check: 1 अप्रैल से Good Morning Messages पर लगेगा 18 फीसदी GST? जानिए वायरल खबर का पूरा सच

Updated: गुरुवार, 11 फ़रवरी 2021 (14:45 IST)
सोशल मीडिया पर एक अखबार की कटिंग वायरल हो रही है। इसमें दावा किया गया है कि 1 अप्रैल से गुड मॉर्निंग मैसेज पर 18 फीसदी GST लगेगा। अखबार की कटिंग में जीएसटी लागू करने की वजह भी दी गई है। खबर में लिखा गया है कि सुबह-सुबह लाखों गुड मॉनिग मैसेज भेजे जाते हैं। जिसकी वजह से इंटरनेट की स्पीड स्लो हो जाती है। इसलिए मैसेज को कम करने और इंटरनेट की स्पीड को सुधारने के लिए सरकार ये कदम उठा रही है। मोबाइल बिल के साथ महीने के अंत में इस GST बिल को भी भरना होगा।

क्या है सच-

वायरल हो रही खबर की पड़ताल शुरू करते हुए हमने गूगल पर कुछ कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। जिसके बाद हमें पता चला कि ये अखबार की कटिंग 2018 में भी वायरल हुआ था। उस वक्त कई मीडिया हाउस ने इसका फैक्ट चेक किया था, जिसमें इस खबर को गलत बताया गया था।

दरअसल, ये अखबार की कटिंग नवभारत टाइम्स की है। 2 मार्च 2018 के दिल्ली एडिशन में नवभारत टाइम्स ने अपने पहले पेज पर इस खबर को सबसे ऊपर छापा था। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। होली के दौरान सटायर के तौर पर यह खबर छापी गई थी। इसके अलावा भी कई अन्य खबरों को सटायर के तौर पर छापा गया था। इन सभी खबरों के नीचे लिखा गया था “बुरा न मानो होली है”।

उस दौरान नवभारत टाइम्स के पत्रकार नरेंद्र नाथ मिश्रा ने भी एक ट्वीट कर बताया था कि होली स्पेशल पेज पर छपी खबरों को सटायर-ह्यूमर के तौर पर छापा गया था।

वेबदुनिया की पड़ताल में वायरल हो रही खबर झूठी निकली। यह खबर तीन साल पहले होली के मौके पर नवभारत टाइम्स पर सटायर के तौर पर छापी गई थी।

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़के सोनम वांगचुक, अनशन और पदयात्रा की दी चेतावनी

होल्कर स्टेडियम में लगेगा रनों का अंबार, टॉस और पिच पर दोनों कप्तानों की नजर

LIVE: ममता बनर्जी, केजरीवाल समेत 3000 सेे ज्यादा हिरासत में

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

अगला लेख