Amalner: मंगल ग्रह मंदिर सेवा संस्थान में कर्मचारी और सुरक्षाकर्मियों को मिलती है अनेक सुविधाएं
Shri Mangal Dev Graha Mandir Amalner: महाराष्ट्र के जलगांव जिले में धुले के पास अमलनेर में स्थित श्री मंगल ग्रह मंदिर देश का एक मात्र ऐसा मंदिर माना जाता है जहां पर कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों के लिए कई तरह की विशेष सुविधाएं उपलब्ध है।
मंगल ग्रह सेवा संस्थान के पीआरओ शरद कुलकर्णी ने बताया कि यहां पर 72 कर्मचारी कार्य करते हैं। तहसील स्तर पर इतना बड़ा रोजगार उपलब्ध कराना इस मंदिर की बहुत बड़ी खासियत है। यहां के जो कर्मचारी काम करते हैं उनका सैलरी बैंक के माध्यम से दिया जाता है। इसमें उनका पीएफ कटता है, उनका ईएसआईसी है, उनका मेडिक्लेम पॉलिसी है। सरकार लोगों की पेंशन बंद कर रही है, लेकिन मंगल ग्रह संस्थान कर्मचारियों को पेंशन दे रही है।
#mangalgrah #mangaldevmandir #amalner #अमलनेर #मंगलग्रह #mangaldosh #mangaldoshnivaran #mangalik #mangalikdosh #mangalkadaan
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि कर्मचारियों के जो बच्चों पढ़ते हैं, केजी 2 पीजी तक। उन बच्चों जो खर्च है वह पूरा का पूरा यह मंगल ग्रह संस्थान उठाता है। अपनी सैलरी में से जो पैसा खर्च होता है वह एक तो हेल्थ पर होता है और दूसरा एजुकेशन पर होता है। वह दोनों खर्चे संस्थान उठाती है। इसीलिए मंगल ग्रह सेवा संस्थान के कर्मचारी मंगल ग्रह सेवा संस्थान से डिवोशनली अटैच हैं। मंगल ग्रह संस्थान का जो उद्देश्य है वह है- स्वच्छता, नम्रता और पारदर्शकता। यह सारी चीजें यहां पर कर्मचारियों के माध्यम से देखने को मिलती है।