Wdvideo Cjxhjlrdmno

Wed, 16 Sep 2026

Notifications

जयपुर में बप्पा की मेहंदी का क्रेज, शादी की चाह में उमड़े कुंवारे, 3 घंटे में 3500 किलो मेहंदी खत्म

जयपुर के मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में बप्पा की मेहंदी लेने के लिए ऐसी भीड़ उमड़ी कि प्रशासन के भी पसीने छूट गए। सोशल मीडिया पर वायरल एक दावे में कहा गया कि इस मेहंदी को लगाने से कुंवारे लोगों की 6 महीने में शादी हो जाती है। इसके बाद राजस्थान ही नहीं, कई राज्यों से लोग जयपुर पहुंच गए। सोजत से लाई गई करीब 3500 किलो मेहंदी महज 3 घंटे में खत्म हो गई। मंदिर के बाहर कई किलोमीटर लंबी कतारें लगीं और आसपास के इलाकों में घंटों ट्रैफिक प्रभावित रहा। हालांकि, मंदिर प्रशासन ने 6 महीने या 1 साल में शादी होने के दावे को सोशल मीडिया की अफवाह बताया है। मंदिर के मुताबिक बप्पा को मेहंदी चढ़ाने और भक्तों को प्रसाद के रूप में बांटने की परंपरा करीब 200 साल पुरानी है। देखिए पूरा मामला और जानिए आखिर सोशल मीडिया की एक वायरल रील ने जयपुर में ऐसा माहौल क्यों बना दिया। #Jaipur #MotidungriGaneshTemple #GaneshChaturthi #Bappa #Mehndi #ViralVideo #ViralReel #JaipurNews #RajasthanNews #GaneshUtsav #Sindhara #ViralNews अपने काम की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें- https://hindi.webdunia.com/utility सिनेमा जगत (बॉलीवुड) की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें- https://hindi.webdunia.com/entertainment देश-दुनिया की खबरें, बॉलीवुड न्यूज, धर्म-ज्योतिष आदि पढ़ने के लिए क्लिक करें- https://hindi.webdunia.com/ ऐसे ही वीडियो देखने के लिए चैनल सब्सक्राइब ज़रूर करें- https://www.youtube.com/channel/UCUwiVO9Uq7ks1LWHHY7ZARQ वेबदुनिया हिन्दी के इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी आप जुड़ सकते हैं- Facebook : https://www.facebook.com/webduniahindi/ Twitter : https://twitter.com/webduniahindi Instagram : https://www.instagram.com/webduniahindi/ वेबदुनिया हिन्दी का एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.webdunia.app&hl=en