shradh paksha
✕

कहीं आपके घर का मंदिर नियम के विरूद्ध तो नहीं...

Updated: सोमवार, 10 अप्रैल 2017 (15:51 IST)
घर में हो मंदिर तो अवश्य पढ़ें यह नियम.... 
हर घर में आपको पूजा के स्थान या मंदिर मिल जाएंगे लेकिन यदि घर में मंदिर हो तो कुछ खास नियमों का पालन करने से संकटों से बचा जा सकता है अन्यथा आपके घर का मंदिर आपके लिए संकट खड़ा करने वाला सिद्ध होगा। लाल किताब के अनुसार तो कुछ जातकों को घर में मंदिर नहीं बनाना चाहिए, लेकिन कुछ के लिए मंदिर बनाना जरूरी है।
 
हालांकि घर में स्थि‍त मंदिर परिवार को सभी प्रकार की नकारात्मक शक्तियों के प्रभाव से बचाता है लेकिन मंदिर में रखी मूर्तियां शास्त्रों के अनुसार नहीं रखी हैं तो अशुभ भी होने की शंका बनी रहती है और फिर किसी चमत्कार की आशा नहीं की जा सकती।
 
यही कारण है कि सभी के घरों में भगवान की पूजा के लिए बनाए गए विशेष स्थान पर मूर्तियों की स्थिति और संख्या पर ध्यान देना जरूरी है। देवी-देवताओं की मूर्तियां और फोटो के बारे में नियम बने हुए हैं।
 
अगले पन्ने पर पढ़ें

इसका ध्यान रखें : ऋषि-मुनियों के अनुसार भी घर के मंदिर में रखी जाने वाली देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का आकार 3 इंच से ज्यादा नहीं होना चाहिए या हमारे अंगूठे की लंबाई के बराबर ही मूर्तियां रखना चाहिए।
 
अंगूठा आकार से बड़ी मूर्तियां घर के मंदिर में नहीं रखना चाहिए। बड़ी मूर्तियों की पूजा में कई नियमों का पालन करना होता है। इनकी पूजा में त्रुटि होना अशुभ माना जाता है और पुण्य लाभ भी प्राप्त नहीं हो पाता है।

घर में किसी भी देवता की तीन मूर्तियां या चित्र नहीं होने चाहिए। हो सके तो बस एक ही रखें। ज्यादा देवी-देवताओं की मूर्तियां न रखें। आपका जो भी ईष्ट है बस उन्हीं की मूर्ति रखें। मूर्ति पीतल, तांबा, सोना, चांदी या कांसे की धातुओं से बनी होना चाहिए।
Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

13 October Birthday: आपको 13 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 13 अक्‍टूबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल- 13 अक्‍टूबर, 2026

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 12 अक्‍टूबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

नवपंचम और षडाष्टक योग से पलटेगी 5 राशियों की किस्मत, मिल सकते हैं बड़े लाभ

अगला लेख